चेहरे पर चाहते हैं चांद जैसा निखार, तो आज से खाना शुरू कर दें ये 5 Superfoods

Summary :

Winter Glowing Skin Foods: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इस मौसम में हवाएं चेहरे का ग्लो छीन लेती है, जिससे खुजली, जलन और खिंचाव महसूस होती है। ऐसे में चेहरे की रौनक कहीं खो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार नज़र आएगी। जानिए कुछ ऐसे घरेलु और आसान तरीकों के बारे में, जिससे आप अपनी त्वचा का ख्याल अच्छे से रख सकते हैं। आज हम चमकती त्वचा के लिए 5 फूड्स पर चर्चा करेंगे, जो बिना किसी केमिकल के आपकी त्वचा…

Winter Glowing Skin Foods: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इस मौसम में हवाएं चेहरे का ग्लो छीन लेती है, जिससे खुजली, जलन और खिंचाव महसूस होती है। ऐसे में चेहरे की रौनक कहीं खो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार नज़र आएगी। जानिए कुछ ऐसे घरेलु और आसान तरीकों के बारे में, जिससे आप अपनी त्वचा का ख्याल अच्छे से रख सकते हैं।

आज हम चमकती त्वचा के लिए 5 फूड्स पर चर्चा करेंगे, जो बिना किसी केमिकल के आपकी त्वचा पर निखार का काम करेगी। लोगों की खूबसूरती उनकी त्वचा से दिखाई देती है। सबसे ज्यादा मायने ये रखता है कि आप रोजाना अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखते हैं और उस पर किस तरह की चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपका खान-पान अच्छा नहीं है, तो इससे भी आपकी त्वचा पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसलिए आज से ही इन कुछ हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। जिससे त्वचा पर निखार आता है और दाग-धब्बे दूर होते हैं। जानिए वो सुपरफूड्स कौन से हैं, जो सेहत के साथ-साथ स्किन को भी कई फायदे प्रदान करते हैं।

Winter Glowing Skin Foods: चमकती त्वचा के लिए हेल्दी फूड्स

एवोकाडो

Foods for glowing skin
Foods for glowing skin (Source: social media)

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करते हैं। इसके सेवन से झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। सर्दी के मौसम में एवोकाडो को स्मूदी, सलाद या ब्रेड स्प्रेड के रूप में खा सकते हैं। इसे आप अपने फेस पर भी लगा सकते हैं।

गाजर

Winter diet for healthy skin
Winter diet for healthy skin (Source: social media)

गाजर आपकी त्‍वचा को अंदर से चमकदार बनाता है। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर आपकी स्‍क‍िन को एक नेचुरल ग्‍लो देता है। गाजर का सेवन आप कच्चा कर सकते हैं। इससे शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं।

आंवला

Winter Glowing Skin Foods
Winter Glowing Skin Foods (Source: social media)

सर्दियों में आंवले का सेवन हर कोई करता है, इसमें बहुत से गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन आप चटनी, मुरब्‍बा, आचार या सादे तरीके से भी कर सकते हैं। खाली पेट आंवले का सेवन करने से ढेरों लाभ मिलते हैं। बालों के साथ-साथ स्किन के लिए भी आंवला बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे चेहरे की चमक बढ़ने के साथ ही दाग धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है।

अखरोट

Foods for glowing skin
Foods for glowing skin (Source: social media)

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा को गहराई से पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही त्वचा में नमी बनी रहती है। इसका सेवन आप स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं, इसे आप दूध के साथ भी खा सकते हैं।

पालक

Foods for glowing skin (Source: social media)
Foods for glowing skin

पालक में आयरन, फोलेट, विटामिन ए, सी और ई जैसे कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ये त्वचा को जवां और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन आप सूप या पराठे के रूप में कर सकते हैं।

Also Read: बार-बार मुंह के छालों से हैं परेशान? जानें इसका लक्षण और 5 सरल इलाज

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।