Yellow Orange Bandhej Suit Designs: एथनिक लुक में लगाएँ तड़का, पीले-संतरी बंधेज सूट के ये डिज़ाइन्स चुरा लेंगे आपका दिल!

Summary :

आइए जानते हैं बंधेज सूट के कुछ ऐसे शानदार डिज़ाइन्स के बारे में, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

Yellow Orange Bandhej Suit Designs: त्योहारों का मौसम हो, शादी-ब्याह का फंक्शन या फिर कोई खास पूजा-पाठ, एथनिक आउटफिट्स का क्रेज कभी कम नहीं होता। अगर आप ट्रेडिशनल लुक में कुछ नया, वाइब्रेंट और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो Yellow & Orange बंधेज सूट से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

बंधनी या बंधेज कला अपने चटकीले रंगों और खूबसूरत पैटर्न्स के लिए हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही है। पीला रंग शुभता और पॉजिटिव का प्रतीक है, तो संतरी रंग आपके रूप में एक अलग ही चमक जोड़ता है। आइए जानते हैं बंधेज सूट के कुछ ऐसे शानदार डिज़ाइन्स के बारे में, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

Anarkali Bandhej Suit

 Latest Bandhej Suit Designs
Latest Bandhej Suit Designs( Source: Social Media)

अगर आप रॉयल और हैवी लुक चाहती हैं, तो पीले और संतरी रंग के कॉम्बिनेशन वाला अनारकली सूट चुनें। घेरे पर गोटा-पत्ती या ज़री वर्क की बॉर्डर हो, तो यह और भी शानदार दिखता है। इसे हेवी झुमकों और बंधेज दुपट्टे के साथ पेयर करें।

Straight Cut with Gota Patti Bandhej Suit

Latest Bandhej Suit Designs( Source: Social Media)
Latest Bandhej Suit Designs( Source: Social Media)

सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए स्ट्रेट-कट बंधेज कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट या प्लाजो पहनें।

Dual Shade Bandhej Suit

Latest Bandhej Suit Designs( Source: Social Media)
Latest Bandhej Suit Designs( Source: Social Media)

अगर आप पूरे सूट में एक जैसा रंग नहीं चाहतीं, तो संतरी कुर्ती के साथ पीला प्लाजो या पीले सूट के साथ संतरी बंधेज दुपट्टा लें। रंगों का यह कंट्रास्ट धूप-छांव जैसा खूबसूरत इफ़ेक्ट देता है और तस्वीरों में बेहद आकर्षक लगता है।

Angrakha Style Bandhej Suit

 Peplum kurta sharara Bandhej suit
Peplum kurta sharara Bandhej suit( Source: Social Media)

ट्रेडिशनल में थोड़ा मॉडर्न और इंडो-वेस्टर्न तड़का लगाने के लिए अंगरखा स्टाइल सूट बेस्ट ऑप्शन है। साइड में लगी डोरी और लटकन इस सूट को एक शानदार राजस्थानी वाइब देते हैं।

Also Read: Sharara Suit Designs For Eid: इस ईद दिखना है सबसे अलग? देखें ट्रेंडी और गॉर्जियस शरारा सूट के नए कलेक्शंस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।