Calcium Rich Foods for Bones: डेयरी प्रोडक्ट्स से लेकर रागी तक, जानें कमजोर हड्डियों को सेहतमंद बनाने वाले 5 असरदार फूड्स

Summary :

यह लेख आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण बढ़ती उम्र में हड्डियों के कमजोर होने और कैल्शियम की कमी की समस्या बताता है। सिर्फ दूध ही हड्डियों की मजबूती के लिए पर्याप्त है, और कई अन्य घरेलू फूड्स हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके हड्डियों और शरीर को मजबूत बनाया जा सकता है।

आजकल खराब लाइफस्टाइल और खान-पान से हमारे शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों के कमजोर होने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ने लगती है, जो कैल्शियम की कमी से होता है। बहुत से लोगों का कहना है कि अगर हड्डियां कमजोर हो गई हैं, तो दूध पीना शुरु कर दो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिसे खाकर आप अपनी हड्डियों के साथ-साथ शरीर को भी मजबूत बना सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हड्डियों की मजबूती के लिए हेल्दी फूड्स

1. दूध और डेयरी प्रोडक्ट

 Calcium for bone density
Calcium for bone density (Source: Social Media)

अगर आप अपनी हड्डियों को जल्दी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप रोजाना एक से दो गिलास दूध या दही का सेवन जरूर करें। यह कैल्शियम की कमी को दूर करने का सबसे आसान तरीका है। अगर आप रोजाना पनीर खाते हैं, तो इससे भी आपको भरपूर कैल्शियम मिलता है। ये प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है।

2. तिल और बीज

 Calcium rich foods
Calcium rich foods (Source: Social Media)

तिल को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे आप गर्मी, ठंडी किसी भी मौसम में आसानी से खा सकते हैं। एक चम्मच तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसे आप लड्डू, स्मूदी या सलाद की तरह भी खा सकते हैं। इसके साथ आप चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स भी खा सकते हैं।

3. रागी

 Healthy Foods for calcium
Healthy Foods for calcium (Source: Social Media)

रोजाना अपनी डाइट में दालों को जरूर शामिल करें, इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। आप रागी भी खा सकते हैं। बाकी अनाज के मुकाबले इसमें कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। आप इसकी रोटी, चीला, दलिया भी बनाकर खा सकते हैं।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां

Calcium Rich Foods for Bones
Calcium Rich Foods for Bones (Source: Social Media)

हरी सब्जियां खाने की सलाह तो डॉक्टर्स भी देते हैं। अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में हरी सब्जी जैसे पालक, ब्रोकली, मेथी आदि को शामिल करते हैं, तो इससे आपको भरपूर प्रोटीन मिलता है। इसे आप सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

5. सोयाबीन और टोफू

 Calcium for bone density
Calcium for bone density (Source: Social Media)

कुछ लोगों को दूध या दही नहीं पसंद होता है, तो उनके लिए टोफू या सोयामिल्क सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये शरीर के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी बहुत ज्यादा हेल्दी माना जाता है।

Also Read: Best Probiotic Foods for Monsoon: मानसून में कमजोर पाचन और इंफेक्शन से बचाएंगे ये 5 प्रोबायोटिक फूड्स, डाइट में तुरंत करें शामिल

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।