Weather Change Dental Care Tips: बदलते मौसम में क्यों बढ़ने लगती है दांतों में झनझनाहट और सूजन? जानिए सेफ रखने के 5 उपाय

Summary :

मौसम बदलने के साथ हमारे शरीर के साथ-साथ दांतों और मसूड़ों पर भी असर पड़ता है। अक्सर तापमान कम या ज्यादा होने पर दांतों में सेंसिटिविटी, मसूड़ों में सूजन या दर्द होने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ने लगती है। बदलते मौसम में अपने दांतों का ख्याल रखना और सही देखभाल के आसान उपाय करना बहुत ज्यादा जरूरी है। वरना कम उम्र में ही आपके दांत सड़ने और टूटने लगेंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव होने के कारण दांतों के इनेमल और अंदर की नसों पर असर पड़ता है। जिन लोगों के दांत कमजोर होते हैं, उन्हें ठंड या…

मौसम बदलने के साथ हमारे शरीर के साथ-साथ दांतों और मसूड़ों पर भी असर पड़ता है। अक्सर तापमान कम या ज्यादा होने पर दांतों में सेंसिटिविटी, मसूड़ों में सूजन या दर्द होने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ने लगती है। बदलते मौसम में अपने दांतों का ख्याल रखना और सही देखभाल के आसान उपाय करना बहुत ज्यादा जरूरी है। वरना कम उम्र में ही आपके दांत सड़ने और टूटने लगेंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव होने के कारण दांतों के इनेमल और अंदर की नसों पर असर पड़ता है। जिन लोगों के दांत कमजोर होते हैं, उन्हें ठंड या गर्म मौसम के आते ही झनझनाहट और दर्द अधिक महसूस होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मौसम में अपने दांतों का ख्याल कैसे रखें।

बदलते मौसम में ऐसे रखें अपने दांतों का ख्याल

Tooth sensitivity seasonal change
Tooth sensitivity seasonal change (Source: Social Media)

1. सही टूथब्रश और पेस्ट

दांतों को साफ़ करने के लिए बहुत ज्यादा टाइट ब्रश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश से हल्के हाथों से सफाई करें। अगर मौसम बदलते ही झनझनाहट होने लगे, तो सेंसिटिविटी वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना शुरू करें।

2. ठंडा या गर्म एक साथ न खाएं

जब आप अचानक बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी के तुरंत बाद ठंडा पानी या आइसक्रीम खाते हैं, तो दांतों की नसों को धक्का पहुंचता है, इसलिए कभी भी ठंडी और गर्म चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए।

3. भरपूर पानी पिएं

मौसम चाहे जैसा भी हो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। सही तरीके से पानी पीने से मुंह साफ रहता है, सूखापन दूर होता है और बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं।

How to prevent tooth pain in cold weather
How to prevent tooth pain in cold weather (Source: Social Media)

4. मीठी और एसिडिक चीजों से दूरी

बहुत ज्यादा मीठी या बाहर की बनी ड्रिंक्स का सेवन करने से भी हमारे दांतों पर इसका गहरा असर पड़ता है। कोल्ड ड्रिंक्स, ज्यादा चाय-कॉफी या बहुत मीठी चीजों का सेवन कम करें। ये दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं और कैविटी का कारण बनते हैं।

5. दिन में दो बार ब्रश करें

सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले रोजाना ब्रश जरूर करें। रात को ब्रश करने से मुंह में रातभर बैक्टीरिया नहीं जमा होते हैं। जिससे आप फ्रेश महसूस करते हैं और आपके मुहं से बदबू भी नहीं आती है।

Also Read: सुबह उठते ही फोन से बनाएं दूरी और काम के बीच लें छोटे ब्रेक, जानिए दिमाग को शांत रखने के उपाय

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।