जुलाई महीने का राशिफल (Monthly Horoscope July 2026)
1. मेष राशि (Aries July 2026)
यह महीना मेहनत और अनुशासन का है। नौकरी-बिजनेस में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयम रखें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारी निवेश में जल्दबाजी न करें। परिवार की सलाह फायदेमंद रहेगी। पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। आंखों की समस्या हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाइट येलो
उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वृषभ राशि (Taurus July 2026)
यह महीना मान-सम्मान और धन लाभ का है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी और बिजनेस दोनों में फायदा होगा। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। मन को भटकने न दें और नकारात्मक लोगों से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी, बस इंफेक्शन से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
3. मिथुन राशि (Gemini July 2026)
सूर्य और बुध के असर से पूरे महीने आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। करियर में नई सफलता मिल सकती है और धन लाभ के मौके आएंगे। ऑफिस में आपकी पहचान मजबूत होगी। घमंड और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इससे बचें। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। सेहत बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: ग्रीन
उपाय: रोज भगवान गणेश की आरती करें।
4. कर्क राशि (Cancer July 2026)
इस महीने धैर्य और संतुलन से काम लेना आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। नौकरी और बिजनेस में जल्दबाजी करने से बचें। अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। इस महीने किसी बड़े या असरदार व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदा दिला सकती है। परिवार में तालमेल रहेगा और सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
उपाय: रोज भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
5. सिंह राशि (Leo July 2026)
महीने की शुरुआत में मानसिक तनाव कम होगा और अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। करियर में अच्छे बदलाव के संकेत हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, लेकिन गुस्से और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अगर पहले से कोई इलाज चल रहा है, तो दवाइयों में लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: रोज सूर्य देव को जल (अर्घ्य) दें।
6. कन्या राशि (Virgo July 2026)
पैसों की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी और बिजनेस में आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार का साथ मिलेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग: पर्पल
उपाय: भगवान कृष्ण की नियमित आरती करें।
7. तुला राशि (Libra July 2026)
यह महीना मेहनत का फल देने वाला है। करियर और बिजनेस में धीरे-धीरे मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिशें कामयाब होंगी। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। खान-पान का ध्यान रखें और मसालेदार खाने से बचें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio July 2026)
जुलाई में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं और नए मौके मिलेंगे। किसी भी नए काम के लिए उधार या कर्ज लेने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा और सेहत अच्छी रहेगी, बस खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग: रेड
उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
9. धनु राशि (Sagittarius July 2026)
यह महीना करियर और पैसों के मामले में तरक्की लेकर आएगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा और यात्रा के योग बनेंगे। आलस छोड़कर मेहनत बढ़ाएं, सफलता जरूर मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें।
शुभ रंग: लाइट पिंक
उपाय: रोज भगवान विष्णु की आरती करें।
10. मकर राशि (Capricorn July 2026)
जुलाई का महीना आपकी पुरानी मेहनत का फल देगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें। बिजनेस में ज्यादा समय देंगे तो फायदा होगा। काम को टालने की आदत से नुकसान हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: स्काई ब्लू
उपाय: रोज भगवान कृष्ण की आरती करें।
11. कुंभ राशि (Aquarius July 2026)
इस महीने आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई चीजें सीखने और अपनी स्किल सुधारने से भविष्य में बड़ा फायदा होगा। नौकरी और बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। सेहत पर नियमित रूप से ध्यान दें।
शुभ रंग: व्हाइट
उपाय: रोज भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
12. मीन राशि (Pisces July 2026)
यह महीना परिवार और करियर दोनों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर-परिवार की परेशानियां कम होंगी और अटके काम पूरे होंगे। मेहनत का बढ़िया नतीजा मिलेगा। लापरवाही से बचें और खान-पान पर कंट्रोल रखें। तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना कम करें। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: ब्लू
उपाय: रोज भगवान विष्णु की आरती करें।


Download Android App
Download iOS App




