TRP पर लगा ब्रेक, सरकार के इस बड़े फैसले से ‘Anupama’ समेत बंद हुई सभी शोज़ की TRP, अब कैसे तय होगा कौन है नंबर-1?

Summary :

टीवी से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है, अगर आप भी हर गुरुवार को अपने पसंदीदा टीवी सीरियल जैसे ‘अनुपमा’ या ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी (TRP) का इंतजार करते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ा झटका है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने एक ऐसा आदेश जारी किया है, जिससे पूरे टीवी जगत में सन्नाटा पसर गया है। अब अगले कुछ समय तक किसी भी टीवी चैनल या शो की टीआरपी रेटिंग्स नहीं आएगी। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला। सरकार का कड़ा हंटर: टीवी जगत की ‘करेंसी’ हुई पूरी तरह…

टीवी से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है, अगर आप भी हर गुरुवार को अपने पसंदीदा टीवी सीरियल जैसे ‘अनुपमा’ या ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी (TRP) का इंतजार करते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ा झटका है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने एक ऐसा आदेश जारी किया है, जिससे पूरे टीवी जगत में सन्नाटा पसर गया है। अब अगले कुछ समय तक किसी भी टीवी चैनल या शो की टीआरपी रेटिंग्स नहीं आएगी। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।

सरकार का कड़ा हंटर: टीवी जगत की ‘करेंसी’ हुई पूरी तरह ठप

BARC TRP Blackout
BARC TRP Blackout ( Source : Social Media) 

दरअसल, सरकार ने बार्स (BARC – Broadcast Audience Research Council) को साफ कह दिया है कि जब तक उनकी नई ‘टीवी रेटिंग्स पॉलिसी 2026’ के तहत लाइसेंस का रिन्यूअल (नवीनीकरण) नहीं हो जाता, तब तक वो किसी भी तरह की रेटिंग जारी नहीं कर सकते। टीवी की दुनिया में टीआरपी को ‘पैसा’ या ‘करेंसी’ माना जाता है, क्योंकि इसी के दम पर टीवी चैनल्स को करोड़ों रुपये के विज्ञापन (Ads) मिलते हैं। अब जब टीआरपी ही नहीं आएगी, तो विज्ञापनों के दाम कैसे तय होंगे, इसे लेकर हर कोई परेशान है।

सिर्फ न्यूज ही नहीं, अब सास-बहू सीरियल और स्पोर्ट्स पर भी लगा ‘ब्लैकआउट’

Tv Serials TRP Ratings
TV Serials TRP Ratings ( Source : Social Media) 

शुरुआत में ऐसा माना जा रहा था कि सरकार सिर्फ न्यूज चैनल्स की टीआरपी पर रोक लगा रही है, लेकिन अब इस ‘ब्लैकआउट’ के दायरे में सब कुछ आ गया है। चाहे वो स्टार प्लस के सास-बहू सीरियल हों, कलर्स के रियलिटी शोज़ हों, फिल्में हों या फिर आने वाला ‘FIFA वर्ल्ड कप 2026’ हो- अब किसी भी जॉनर (Genre) की टीआरपी नहीं दिखाई जाएगी। टीवी के बड़े-बड़े मेकर्स और प्रोड्यूसर्स इस वक्त कंफ्यूजन में हैं कि बिना रेटिंग के वे अपने शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा कैसे लगाएंगे।

‘लैंडिंग पेज’ का वो विवाद, जिसने बढ़ा दी टीवी इंडस्ट्री की मुश्किलें

TV Serials TRP Ratings
MIB Suspends BARC Ratings ( Source : Social Media) 

इस पूरे विवाद के पीछे एक बड़ी वजह ‘लैंडिंग पेज’ (Landing Page) भी है। नॉर्मल भाषा में कहें तो जब आप अपना टीवी या सेट-टॉप बॉक्स ऑन करते हैं, तो जो चैनल अपने आप सबसे पहले सामने खुलता है, उसे लैंडिंग पेज कहते हैं। सरकार का मानना है कि इससे चैनल्स की टीआरपी में हेरफेर होती है क्योंकि लोग उसे मजबूरी में देखते हैं। नई पॉलिसी में इस सिस्टम को हटाने की बात कही गई थी, जिस पर कोर्ट में केस चल रहा है। इसी कानूनी दांवपेच के चलते अब पूरी टीवी इंडस्ट्री ‘अंधेरे’ में चली गई है।

Read More: Maa Inti Bangaaram: Samantha का धमाका! ‘Maa Inti Bangaaram’ ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी नंबर..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।