हैदराबाद : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना में पार्टी के सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ करने से पहले हैदराबाद के समीप छह जुलाई को एक आदिवासी परिवार को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसी दिन उनका सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने का कार्यक्रम है।
प्रदेश ईकाई प्रमुख के. लक्ष्मण ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि दोपहर में यहां पहुंचने के बाद शाह ममिदिपल्ली गांव जाएंगे और यहां शमशाबाद में सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ करने से पहले आदिवासी परिवार को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।
उन्होंने बताया कि शाह बाद में पार्टी को मजबूत करने पर राज्य में भाजपा के अहम नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जुलाई को पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



