बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक माहौल पर चर्चा के लिए प्रदेश इकाई के कोर ग्रुप की बुलाई बैठक

Summary :

प्रदेश बीजेपी ने कहा है कि वह किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। उसके महासचिव नरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के पास इस साल चुनाव कराने के लिए काफी समय बचा है।

बीजेपी ने जम्मू कश्मीर की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को अपनी जम्मू कश्मीर इकाई के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, बीजेपी महासचिव राममाधव, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और राज्य के अन्य नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे। 
इससे पहले, जम्मू कश्मीर के लिए पार्टी के मुख्य रणनीतिकार राम माधव ने चुनाव आयोग से इस साल राज्य में चुनाव कराने की अपील की थी। प्रदेश बीजेपी ने कहा है कि वह किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। उसके महासचिव नरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के पास इस साल चुनाव कराने के लिए काफी समय बचा है। 

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर स्पष्टता की कमी पार्टी को नुकसान पहुंचा रही : शशि थरूर

उन्होंने कहा कि 2014 में जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हुए थे। चुनाव आयोग को केंद्र और राज्य सरकार से कानून व्यवस्था सही होने की सूचना मिल जाएगी तो वह विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। 

Desk Team