महिलाओं और बच्चों पर हमले रोकने के लिए कड़े कानून लाएगी NDA सरकार : रेड्डी

Summary :

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले हमलों को रोकने के लिए कड़े कानून लाएगी।

हैदराबाद : गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले हमलों को रोकने के लिए कड़े कानून लाएगी। 
रेड्डी ने कहा कि केन्द्र इन कानूनों पर कड़ाई से अमल के लिए राज्य सरकारों से संपर्क करेगा। रेड्डी ने अपने लोकसभा क्षेत्र सिकंदराबाद के दौरे के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘महिलाओं और बच्चों पर हमलों के मामले में भाजपा सरकार अलग से कड़े कानून लाएगी।’’ 
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। रेड्डी ने कहा,‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार आतंकवाद के सफाए के लिए आने वाले दिनों में अधिक प्रभावी तरीके से कार्य करेगी और इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाएगी।’’ 
रेड्डी ने भाजपा सरकार की सराहना करते हुए दावा किया कि राजग सरकार के पहले कार्यकाल में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। 

Shera Rajput