सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में लक्ष्य से अधिक बिजली का उत्पादन किया है। इस दौरान कंपनी का बिजली उत्पादन 468.8 करोड़ यूनिट रहा। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डी.वी सिंह ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में जल विद्युत और पवन ऊर्जा परियोजनाओं को मिलाकर कुल 459 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा था। विज्ञप्ति के मुताबिक, सिंह ने टीएचडीसी के 32वें स्थापना दिवस के मौके पर यह जानकारी दी।
उन्हों कहा कि पाटन व द्वारका विंड पावर फार्म से मई 2019 तक 64.3 करोड़ यूनिट स्वच्छ एवं हरित उर्जा का उत्पादन हुआ। इससे 270 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का 32वां स्थापना दिवस उसके कॉरपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश सहित सभी परियोजना व यूनिट कार्यालयों में मनाया गया।
कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डी.वी. सिंह ने कार्यालय प्रांगण में टीएचडीसीआईएल का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का शुभारम्भ किया। सिंह ने इस अवसर पर कॉरपोरेशन की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा भावी योजनाओं के बारे में चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



