महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुंगंतीवार ने मंगलवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख सोनिया गांधी और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को ‘पराजित नेता’ बताते हुए दावा किया कि उनकी मुलाकात चुनावी हार के दर्द को कम करने के लिए हुई थी।
ठाकरे ने सोमवार को नई दिल्ली में गांधी के 10 जनपथ पर आवास पर उनसे मुलाकात की और ईवीएम तथा महाराष्ट्र में राजनीतिक हालत पर चर्चा की जहां कुछ महीनों में ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुंगंतीवार ने कहा, ‘‘ जब दो पराजित नेता साथ आते हैं तो इससे(चुनावी) हार का दर्द कम करने में मदद मिलती है।’’
कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम पर लोकसभा में हंगामा, राहुल ने लगाए ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे
उन्होंने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने हमेशा से बाहर से कांग्रेस की मदद की है। अगर वे साथ आते हैं तो राज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की मदद करेंगे।’’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के त्याग पत्र के बाद पार्टी में चल रहे इस्तीफे के दौर का भी मखौल उड़ाया।


Download Android App
Download iOS App



