Aaj Ka Mausam 6 July 2026: दिल्ली में बरसेंगे बादल, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देशभर के कई राज्यों में मानसून ने कहर मचा रखा है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया है, कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफानी हवाएं चलने की भी संभावना है। IMD के अनुसार, आज जिन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, असम और सिक्किम शामिल है। दिल्ली में आंधी-बारिश रविवार को हुई भारी बारिश के बाद, मौसम…

देशभर के कई राज्यों में मानसून ने कहर मचा रखा है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया है, कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफानी हवाएं चलने की भी संभावना है।

IMD के अनुसार, आज जिन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, असम और सिक्किम शामिल है।

दिल्ली में आंधी-बारिश

Aaj Ka Mausam 6 July 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

रविवार को हुई भारी बारिश के बाद, मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली में अंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि उससे सटे इलाके नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी बारिश होने की आशंका है। आंधी-बारिश का ये सिलसिला 8 जुलाई तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।

यूपी के 59 जिलों में IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रीय है। हालांकि प्रदेश का अधिकांश हिस्सा अभी भी उमस और गर्मी की मार झेल रहा है। मानसून में लोगों को भारी बारिश की उम्मीद है, लेकिन सिर्फ छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए प्रदेश के 59 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 6 July 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गया, नालंदा, कैमूर, रोहतास, लखीसराय, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा और बांका शामिल हैं। ६ जुलाई को कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। IMD के अनुसार, राज्य में बारिश का ये सिलसिला 6 से 8 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मुंबई में भारी बारिश के बाद स्कूल-कॉलेज बंद

महाराष्ट्र में मानसून जमकर कहर बरपा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपने आदेश के कहा है कि IMD ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज स्कूल और कॉलेज बंद रहने वाले हैं। मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी है। मुंबई और उसके आस-पास के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है, जसिके बाद से सड़कों पर जलभराव और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं हो रही हैं।

मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में लगातार लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी और साथ ही 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 32°C 27°C
जयपुर (Jaipur) 36°C 28°C
रांची (Ranchi) 26°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 29°C
भोपाल (Bhopal) 30°C 25°C
शिमला (Shimla) 24°C 17°C
लखनऊ (Lucknow) 36°C 30°C
मुंबई (Mumbai) 27°C 22°C
नैनीताल (Nainital) 21°C 18°C
पटना (Patna) 32°C 28°C
कोलकाता (Kolkata) 30°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।