टीवी के पॉपुलर शो ‘सेहर होने को है’ (Seher Hone Ko Hai) में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के फैंस के लिए आज का एपिसोड बेहद इमोशनल और चौंकाने वाला है। कौसर की दर्दनाक मौत के बाद कहानी पूरी तरह पलट चुकी है। सहर ने माहिद को अपनी मां की मौत का जिम्मेदार मानते हुए उससे अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।
मेकर्स ने अब शो में एक बड़ा दांव खेलते हुए 7 साल का लंबा लीप ला दिया है, जिसके बाद सहर और माहिद दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। आइए जानते हैं आज के एपिसोड की पूरी कहानी।
मां कौसर की मौत से टूटा सहर का दिल, माहिद को माना गुनहगार

कहानी की शुरुआत बेहद भावुक कर देने वाले सीन से होती है। सहर और माहिद पुलिस के साथ जंगल में कौसर को ढूंढने निकलते हैं। लेकिन जब उन्हें कौसर मिलती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। कौसर की लाश देखकर सहर पूरी तरह टूट जाती है। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। सहर को लगता है कि माहिद ने उसकी मां को बचाने में देरी की और वो अपना वादा पूरा नहीं कर पाया।
गुस्से और गहरे सदमे में डूबी सहर, माहिद पर गंभीर आरोप लगाती है और कहती है कि वह अब कभी उसके साथ नहीं रहेगी। पुरानी कड़वी यादें एक बार फिर सहर के जेहन में ताजा हो जाती हैं और वह माहिद की जिंदगी से हमेशा-हमेशा के लिए वॉकआउट कर लेती है।
शो में आया 7 साल का लंबा लीप, बदल गई ‘माहिद’ की दुनिया

कौसर की मौत और सहर के जाने के बाद कहानी सीधे 7 साल आगे बढ़ जाती है। इन 7 सालों में माहिद और सहर दोनों की राहें बिल्कुल जुदा हो चुकी हैं। माहिद अब पूरी तरह बदल चुका है और वह मुफ्ती माहिद के रूप में अपनी जिम्मेदारियाँ संभाल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ, सहर ने अपनी मां का वो सपना पूरा कर लिया है जिसके लिए उसने बचपन से संघर्ष किया था। सहर अब एक कामयाब डॉक्टर बन चुकी है। हालांकि, दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन उनके दिलों में पुराना दर्द और जुदाई की टीस आज भी वैसी ही है। फैंस को दोनों का यह बदला हुआ अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
श्रीनगर की वादियों में डॉ. सहर की एंट्री, क्या फिर आमने-सामने होंगे दोनों?

लीप के बाद की कहानी में कश्मीर का खूबसूरत सेटअप दिखाया गया है। मुफ्ती माहिद अपनी दुआएं मांगने और धार्मिक कार्यों के लिए श्रीनगर पहुंचता है। वहीं, डॉ. सहर भी श्रीनगर में ऑर्गेनाइज्ड एक मेडिकल कैंप का हिस्सा बनने के लिए वहां आई हुई है।
श्रीनगर पहुंचते ही सहर का पुराना निडर अंदाज देखने को मिलता है, जब वह एक महिला को सरेआम परेशान कर रहे गुंडे से भिड़ जाती है और उस महिला की मदद करती है। किस्मत एक बार फिर इन दोनों को एक ही शहर और एक ही वादियों में ले आई है। अब देखना यह होगा कि क्या श्रीनगर में माहिद और सहर का आमना-सामना होगा और क्या वो पुरानी गलतफहमियों को भुलाकर फिर से एक हो पाएंगे?
Read More: KSBKBT 2 06 July 2026 Spoiler Alert: बेटों की ‘हत्यारी’ मां की एंट्री पर घर में छिड़ी महाभारत..


Download Android App
Download iOS App




