‘आप’ सरकार नशे को बढ़ावा देने वालों के साथ: तरुण चुघ

Summary :

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब में भाजपा के नशा-मुक्त अभियान का बचाव किया, जिसका लक्ष्य नशीली दवाओं की आपूर्ति शृंखला और फंडिंग नेटवर्क को निशाना बनाना है। इसके साथ आप सरकार पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “आम आदमी पार्टी के लगातार लग रहे आरोप ड्रग्स की समस्या के खिलाफ उनकी लड़ाई में नाकामी की कहानी बयां कर रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी, ड्रग्स के आतंक, डर और जबरन वसूली के खिलाफ भाजपा की शुरू की गई लड़ाई और निकाली जा…

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब में भाजपा के नशा-मुक्त अभियान का बचाव किया, जिसका लक्ष्य नशीली दवाओं की आपूर्ति शृंखला और फंडिंग नेटवर्क को निशाना बनाना है। इसके साथ आप सरकार पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

भाजपा सांसद तरुण चुघ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “आम आदमी पार्टी के लगातार लग रहे आरोप ड्रग्स की समस्या के खिलाफ उनकी लड़ाई में नाकामी की कहानी बयां कर रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी, ड्रग्स के आतंक, डर और जबरन वसूली के खिलाफ भाजपा की शुरू की गई लड़ाई और निकाली जा रही यात्राओं से घबरा गई है। केजरीवाल का गैंग चाहे या न चाहे, भारतीय जनता पार्टी अब पंजाब को नशा मुक्त बनाकर ही रहेगी। भाजपा का नशा मुक्त अभियान अब एक जन-आंदोलन बन गया है।”

तरुण चुघ ने कहा, “भाजपा की ‘नशा-मुक्त पंजाब यात्रा’ से घबराकर आम आदमी पार्टी बेतुके बयान दे रही है। भाजपा का लक्ष्य ड्रग सप्लाई चेन और ड्रग मनी को रोकना है। नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई हमने शुरू की है, जो हम जीतेंगे और पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। पंजाब में सरकार के संरक्षण में माफिया फल-फूल रहे हैं। आम आदमी पार्टी नशा रोकने वालों के नहीं, बल्कि नशे को बढ़ावा देने वालों के साथ है।”

भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा, “मतदाता पात्रता की पुष्टि के लिए एसआईआर चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है। घुसपैठियों, मृत और फर्जी मतदाता को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। चुनाव आयोग के पास जिनकी जानकारी नहीं है, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को फर्जी मतदाताओं के नाम हटने से भी परेशानी हो रही है।”

तरुण चुघ ने सोमवार को कहा था, “पंजाब की पवित्र भूमि, जो कभी अपनी वीरता, ऊर्जा और समृद्धि के लिए जानी जाती थी, आज देख रही है कि कैसे ‘नशे’ की विनाशकारी बुराई के कारण उसके युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। नशीली दवाओं की समस्या आज पंजाब के युवाओं और राज्य के भविष्य के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।”

सांसद ने आगे कहा, “लेकिन सबसे डरावनी और शर्मनाक सच्चाई यह है कि ये ड्रग तस्कर सत्ता में बैठे लोगों की शह पर फल-फूल रहे हैं! हालात इतने खराब हो गए हैं कि अगर राज्य का कोई नागरिक या युवा इस काले धंधे के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है, तो सत्ता में बैठे लोग अपनी ताकत का इस्तेमाल करके उसे परेशान करते हैं और डराते-धमकाते हैं।”

–आईएएनएस

ओपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.