रविवार सुबह भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट A-1886 को तकनीकी खराबी की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। उड़ान के दौरान पायल को विमान के इंजन में गड़बड़ी की सूचना मिली, जिसके बाद विमान को दिल्ली के बजाय जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जांच में जुटी एयरलाइंस की टेक्निकल टीम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान ने रविवार सुबह करीब 8:47 बजे उड़ान भरी। इस विमान को करीब 9:55 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन उड़ान के दौरान इसकी तकनीकी खराबी होने की सूचना मिली। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया। फिलहाल, एयरलाइंस की टेक्निकल टीम और ग्राउंड स्टाफ विमान की जांच में लगे हुए हैं।
इससे पहले इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। हालांकि जहां जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं एक अन्य घटना में, 11 सितंबर को नागपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस नागपुर लौटना पड़ा था।


Download Android App
Download iOS App




