अमृतसर में खौफनाक वारदात, बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

चंडीगढ़, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमृतसर के जंडियाला इलाके में बेटे द्वारा मां की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इसी के साथ इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि थाना जंडियाला के तहत मुकदमा नंबर 121 दर्ज कर लिया गया है। यह मामला मृतका अमनदीप कौर की मां चरणजीत कौर के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक चरणजीत कौर ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी अमनदीप कौर की हत्या उसके ही बेटे करमवीर सिंह ने की है। आरोप है कि करमवीर ने अपनी मां का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। इसी के साथ अब लोगों का भरोसा मां-बेटे के प्यार और स्नेह भरे मजबूत रिश्ते से भी डगमगाने लगा है।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी की उम्र करीब 17 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि, इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के जरिए पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, और परिवार को भरोसा दिलाया गया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।