Mamata Banerjee first reaction on Bengal projections : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होने और एग्जिट पोल सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट तौर पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर “मां, माटी और मानुष” की सरकार बनने जा रही है और उनकी पार्टी 294 में से 226 से अधिक सीटें हासिल करेगी।
वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी, कठिन हालात और दबाव के बावजूद लोगों ने लंबी कतारों में खड़े होकर मतदान किया।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साहस की भी सराहना की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि टीवी पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल “पूर्व नियोजित” हैं और भारतीय जनता पार्टी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर किया जा सके।
मतदान के दौरान गड़बड़ियों के आरोप
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मतदान के दिन कई स्थानों पर केंद्रीय बल और स्थानीय प्रशासन का रवैया चिंताजनक रहा। उन्होंने कहा कि आम मतदाताओं, महिलाओं और बच्चों तक को परेशान किया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों को जानबूझकर गिरफ्तार किया गया ताकि वे मतदान एजेंट के रूप में काम न कर सकें। उदयनारायणपुर में एक मतदाता की मौत पर उन्होंने दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा, कि पोलिंग के दिन कई जगहों पर सेंट्रल फोर्स और कुछ एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ का बर्ताव बहुत चिंताजनक था. औरतें, बच्चे, आम वोटर तक किसी को नहीं बख्शा गया. उदयनारायणपुर में वोट डालते समय जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. हम उनके साथ खड़े रहेंगे. कई लोगों को जानबूझकर अरेस्ट किया गया, ताकि वे एजेंट के तौर पर काम न कर सकें. फिर भी वे पीछे नहीं हटे. बंगाल के लोग उनकी हिम्मत और कुर्बानी को कभी नहीं भूलेंगे.
আমরা মা-মাটি-মানুষের সরকার গঠন করছি।
জয় বাংলা! pic.twitter.com/igVP0FlM9G
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 30, 2026
काउंटिंग प्रक्रिया पर सतर्क रहने की अपील
ममता बनर्जी ने पार्टी उम्मीदवारों, एजेंटों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर मतगणना केंद्र तक पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखें। उन्होंने कहा कि काउंटिंग खत्म होने तक कोई भी अपनी जगह न छोड़े और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदारी सौंपकर ही ब्रेक लें।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं मतगणना केंद्र पर मौजूद रहेंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और किसी भी उकसावे में न आने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर चुनौती का जवाब कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर मैं खुद काउंटिंग सेंटर पर मौजूद रहूंगी. अगर मैं पहरा दे सकती हूं तो आप भी दे सकते हैं. जब आपने इतना कुछ झेला है तो आपको बंगाल के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आखिरी लड़ाई लड़नी होगी.
यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में BJP को मिलेगा मौका या TMC मारेगी चौका? यहां देखें Exit Poll में कौन आगे























