अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

Summary :

अमृतसर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता का ऐलान करते हुए बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तलाशी के दौरान सात एडवांस पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि आरोपियों का संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित तस्करों से था। इसके जरिए अटारी…

अमृतसर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता का ऐलान करते हुए बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तलाशी के दौरान सात एडवांस पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि आरोपियों का संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित तस्करों से था। इसके जरिए अटारी सेक्टर के बॉर्डर इलाकों में भारत में गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी की जा रही थी। बरामद हथियार और कारतूस पहले से तय जगहों से लिए गए और पंजाब में स्थानीय अपराधी नेटवर्क को सप्लाई किए गए।

इस मामले में आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत छेहरटा थाना, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और इसे समाप्त करने के लिए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से न केवल हथियारों की तस्करी पर रोक लगेगी, बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

वहीं, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब में गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि वह जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाती रहेगी।

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें। इसके अलावा, पुलिस लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाए हुए है और ऐसे मॉड्यूल को सक्रिय होने से पहले ही पकड़ने के प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके और पंजाब को सुरक्षित बनाया जा सके।

–आईएएनएस

एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.