Andhra Pradesh Bus Fire: कुरनूल में चलती बस में लगी भयानक आग, 32 से अधिक यात्री जिंदा जले

Summary :

Andhra Pradesh Bus Fire:  आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जहां हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर ट्रैवल्स कंपनी कावेरी की निजी बस बाइक से टकरा गई जिससे बस में तेजी से आग फैल गई और कुछ ही समय बाद बस में भीषण आग लग गई जिससे 32 से अधिक लोगों के जिंदा जलने की खबर सामने आई है। बता दें कि इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे और तेजी से आग लगने के बाद कई यात्री बस में ही जिंदा जल गए। Andhra Pradesh Bus Fire: बस चारों तरफ से लॉक बताया जा…

Andhra Pradesh Bus Fire:  आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जहां हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर ट्रैवल्स कंपनी कावेरी की निजी बस बाइक से टकरा गई जिससे बस में तेजी से आग फैल गई और कुछ ही समय बाद बस में भीषण आग लग गई जिससे 32 से अधिक लोगों के जिंदा जलने की खबर सामने आई है। बता दें कि इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे और तेजी से आग लगने के बाद कई यात्री बस में ही जिंदा जल गए।

Andhra Pradesh Bus Fire: बस चारों तरफ से लॉक

Andhra Pradesh Bus Fire
Andhra Pradesh Bus Fire (Source: social media)

बताया जा रहा है कि AC बस में देर रात यात्री सो रहे थे तभी हादसे के बाद बस में आग लग गई और जब तक यात्री समझ पाते तब तक आग ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। बता दें कि बस चारों तरफ से लॉक थी लेकिन 12 यात्रियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश भी की थी।

Bus Fire News: कई लोगों की मौत की आशंका

Andhra Pradesh Bus Fire
Andhra Pradesh Bus Fire (Source: social media)

कावेरी ट्रैवल्स की वोल्वो बस की टक्कर बाइक से हुई जिससे माना जा रहा है कि बाइक बस के नीचे फंस गई थी और चिंगारी लगने की वजह से आग लगी हुई होगी लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। भीषण आग लगने के बाद बचाव दल और आग बुझाने के लिए अग्निशमन मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की गई। अभी मौत का आंकड़ा और आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन भीषण आग लगने के बाद माना जा रहा है कि कई लोगों की मौत की आशंका है।

CM N. Chandrababu Naidu: मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त

इस भयावह हादसे के बाद CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे में जिंदा बचे लोगों के तुरंत राहत और सहायता देने के लिए निर्देश दिए है और हादसे का पता लगाने के लिए जांच के निर्देश दिए है।

ALSO READ: Jaisalmer Bus Fire: आग का गोला बनी बस, जिंदा जले 20 लोग, 16 झुलसे, खौफनाक मंजर से कांपी लोगों की रूह

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।