पाकिस्तान से आतंकवाद अलग करने का प्रयास कर रही कांग्रेस : भाजपा

Summary :

भाजपा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान से आतंकवाद को अलग करने का आरोप लगाया और कहा कि एक तरफ कांग्रेस मोदी सरकार पर पाकिस्तान में हवाई हमले करने का विरोध करती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर ‘पाकिस्तान से आतंकवाद को अलग करने’ का आरोप लगाया और कहा कि एक तरफ वह (कांग्रेस) नरेंद्र मोदी सरकार पर पाकिस्तान में हवाई हमले करने का विरोध करती है और दूसरी तरफ वह पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, ”शीर्ष कांग्रेस नेता व राहुल गांधी के प्रमुख सलाहकार सैम पित्रोदा एक तरफ पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ वह मोदी सरकार व भारत को हवाई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पाकिस्तान को आतंकवाद से अलग करने का कांग्रेस का आश्चर्यचकित करने वाला प्रयास है।”

sambit patra tweet

पुलवामा हमले पर सैम पित्रोदा का बड़ा बयान, कहा-कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे PAK को देना ठीक नहीं

इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए पित्रोदा ने कहा था कि ऐसी घटनाएं ‘हर समय होती हैं’ और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद सीमा पार विमानों को भेजकर भी प्रतिक्रिया दे सकती थी लेकिन यह दुनिया से निपटने का सही तरीका नहीं है।

Desk Team