August School Holidays 2026: अगस्त का महीना छात्रों, पेरेंट्स और टीचर्स के लिए कई मायनों में खास होता है। इस महीने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और ईद-ए-मिलाद जैसे महत्वपूर्ण अवसर आते हैं, जिनकी वजह से कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित की जाती हैं। इसके अलावा रविवार और कुछ स्कूलों में दूसरे व चौथे शनिवार की रेगुलर छुट्टी भी रहती है। ऐसे में अगर आप अगस्त 2026 में स्कूलों की छुट्टियों की जानकारी पहले से जानना चाहते हैं, तो यहां पूरी लिस्ट दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2026 में छात्रों को लगभग 4 से 7 दिनों तक छुट्टियों का फायदा मिल सकता है। लेकिन, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका स्कूल किस राज्य में है और वहां का हॉलिडे (अवकाश) कैलेंडर क्या है। सरकारी, प्राइवेट और अलग-अलग शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
प्रमुख त्योहारों पर मिल सकती है छुट्टी
इस महीने कई बड़े राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों हैं, जिनके कारण स्कूल बंद रह सकते हैं।
15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस पर देशभर के अधिकांश स्कूलों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई स्कूल कार्यक्रम के बाद छुट्टी दे देते हैं, जबकि कुछ स्कूल पूरे दिन बंद रहते हैं।
26 अगस्त (बुधवार) – ईद-ए-मिलाद
ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर कई राज्यों में सरकारी अवकाश घोषित किया जा सकता है। ऐसे राज्यों में स्कूल भी बंद रह सकते हैं।
28 अगस्त (शुक्रवार) – रक्षाबंधन
रक्षाबंधन के त्योहार पर भी कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहती है। लेकिन, इसकी पुष्टि संबंधित राज्य सरकार या स्कूल के हॉलिडे कैलेंडर से करनी चाहिए।
अगस्त 2026 की छुट्टियों की लिस्ट
- 2 अगस्त (रविवार) – वीकली हॉलिडे
- 9 अगस्त (रविवार) – वीकली हॉलिडे
- 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त (रविवार) – वीकली हॉलिडे
- 23 अगस्त (रविवार) – वीकली हॉलिडे
- 26 अगस्त (बुधवार) – ईद-ए-मिलाद (कई राज्यों में हॉलिडे)
- 28 अगस्त (शुक्रवार) – रक्षाबंधन (कई राज्यों में हॉलिडे)
- 30 अगस्त (रविवार) – वीकली हॉलिडे
इसके अलावा जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहती है, वहां छात्रों को एक्स्ट्रा हॉलिडे भी मिल सकता है।
स्कूल का आधिकारिक कैलेंडर जरूर देखें
हर राज्य का अपना अवकाश कैलेंडर होता है। कई राज्यों में स्थानीय त्योहार, जयंती या क्षेत्रीय पर्वों के अवसर पर भी स्कूल बंद किए जाते हैं। इसलिए किसी दूसरे राज्य की छुट्टियों की सूची आपके क्षेत्र पर लागू हो, यह जरूरी नहीं है। अगर आप छुट्टियों की सही जानकारी चाहते हैं, तो अपने स्कूल या शिक्षा बोर्ड का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जरूर देखें। कई बार राज्य सरकार द्वारा नई छुट्टियों की घोषणा भी की जाती है, जिसकी जानकारी स्कूल प्रशासन बाद में जारी करता है।
छात्र अपने क्लास टीचर, स्कूल कार्यालय या प्रिंसिपल से भी छुट्टियों की पुष्टि कर सकते हैं। अगस्त 2026 में आने वाली छुट्टियों की जानकारी पहले से होने पर छात्र अपनी पढ़ाई, प्रोजेक्ट और परिवार के साथ घूमने या अन्य जरूरी कामों की बेहतर योजना बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों खास है आंध्र प्रदेश का भोगपुरम एयरपोर्ट? PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए इसकी बड़ी खूबियां



Download Android App
Download iOS App




