बेंगलुरु में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल पहुंचा. इसके बाद इन स्कूलों के छात्रों और अध्यापकों में डर बैठ गया. इन स्कूलों में से एक कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित है. डीके शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, “मैं टीवी देख रहा था, मेरे घर के सामने वाले स्कूल को भी एक धमकी भरा मेल मिला. मैं यहां जांच करने आया था.”
इसके बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में स्कूलों की तलाशी ली गई. साथ ही बम निरोधक दस्ते को उन सभी स्कूलों में भेज दिया गया है, जहां बम की धमकी मिली थी. जिन स्कूलों को ये धमकी मिली है उनमें व्हाइटफील्ड, कोरेमंगला, बसवेशनगर, यालहंका और सदाशिवनगर के स्कूल शामिल हैं. मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है.


Download Android App
Download iOS App



