आंध्रप्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू से मिले बिल गेट्स, जानें इस मुलाकात की क्या हो सकती है वजह

Summary :

Bill Gates Visits Andhra Pradesh : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स सोमवार सुबह (16 फरवरी, 2026) विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं। बिल गेट्स और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की तस्वीरें देखी जा सकती है जहां सीएम गेट्स को बुके दे रहे हैं। हालांकि विजयवाड़ा में पहुंचने से पहले बिल गेट्स के प्लेन को कुछ कोहरे के चलते तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। मगर अंततः सेफ लैन्डिंग कर ली गई। Bill Gates Visits Andhra Pradesh : गेट्स मिले मुख्यमंत्री से बता दें बिल गेट्स के विजयवाड़ा पहुंचने के उनकी मुलाकात राज्य के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू और…

Bill Gates Visits Andhra Pradesh : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स सोमवार सुबह (16 फरवरी, 2026) विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं। बिल गेट्स और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की तस्वीरें देखी जा सकती है जहां सीएम गेट्स को बुके दे रहे हैं।

हालांकि विजयवाड़ा में पहुंचने से पहले बिल गेट्स के प्लेन को कुछ कोहरे के चलते तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। मगर अंततः सेफ लैन्डिंग कर ली गई।

Bill Gates Visits Andhra Pradesh : गेट्स मिले मुख्यमंत्री से

Bill Gates Visits Andhra Pradesh
Bill Gates Visits Andhra Pradesh ( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

बता दें बिल गेट्स के विजयवाड़ा पहुंचने के उनकी मुलाकात राज्य के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण से हुई।

नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “आपका फिर से स्वागत है, बिल गेट्स! आंध्र प्रदेश आपका स्वागत करता है।”

इससे पहले गेट्स का गन्नावरम हवाई अड्डे पर लोकेश और उनके वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगियों ने स्वागत किया था।

लोकेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अमरावती में आपका स्वागत है, बिल गेट्स। आज गन्नावरम हवाई अड्डे पर गेट्स फाउंडेशन के प्रमुख का स्वागत करना खुशी की बात है।”

राज्य के शहरी निकाय मंत्री पी नारायण ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया था, ‘मुख्यमंत्री ने बिल गेट्स से राज्यभर में जारी स्वास्थ्य पहलों को विस्तार देने का अनुरोध किया है और चर्चा में एआई पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’

Bill Gates Meets Pawan Kalyan : चित्तूर में चल रहा काम

Bill Gates Visits Andhra Pradesh
Bill Gates Visits Andhra Pradesh ( SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बता दें, बिल गेट्स फाउंडेशन पहले से ही चित्तूर जिले के कुप्पम में स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं पर काम कर रही है। संभावना है कि सरकार बिल गेट्स से इन्ही परियोजनाओं के विस्तार की बात करने जा रही है।

संभव है कि अपनी संक्षिप्त यात्रा समाप्त करने से पहले, वे उंडावल्ली गांव के पास एक खेत में AI की सहायता से की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन करेंगे।

Bill Gates Meets Chandrababu Naidu : रियल टाइम गवर्नेंस सिस्टम

Bill Gates Visits Andhra Pradesh
Bill Gates Visits Andhra Pradesh (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली एक खबर के अनुसार, गेट्स ‘रियल टाइम गवर्नेंस सिस्टम’ (आरटीजीएस) का अवलोकन करेंगे, जहां वे शासन में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को देखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नायडू इस प्रणाली के काम करने का तरीका और परिणाम के बारे में उन्हें बताएंगे।

Bill Gates Visits Andhra Pradesh
Bill Gates Visits Andhra Pradesh (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ‘‘स्वर्ण आंध्र 2047’’ दृष्टिकोण और चिकित्सा प्रौद्योगिकी, निदान सेवाओं और स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटलीकरण कार्यक्रम संजीवनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारों पर भी प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें – इमेनूएल मैक्रो से लेकर सैम अल्टमेन तक, जानें कौन कौन शामिल होंगे AI Impact Summit 2026 में

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।