Jaipur Tadkeshwar Temple Fight: जयपुर के प्रसिद्ध ताड़केश्वर मंदिर में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर में पुजारी परिवार और माणक चौक थाना पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसने उत्सव के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। पुजारियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी जूते पहनकर भगवान के गर्भगृह तक पहुंच गए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पुजारियों और भक्तों के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। इससे आक्रोशित होकर पुजारियों ने पुलिसकर्मी को 4 घंटे का अल्टीमेटम देकर सार्वजनिक माफ़ी मांगने के लिए कहा है। पुजारी और श्रद्धालु इस मुद्दे पर एकजुट है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं।
Jaipur Tadkeshwar Temple: पुलिसकर्मी को 4 घंटे का अल्टीमेटम

घटना से आक्रोशित पुजारी और सेवक मंदिर के चौक में धरने पर बैठ गए। ऐसे में मंदिर के मुख्य गेट फिलहाल बंद कर दिया गया है, हालांकि मंदिर का छोटा गेट खोला गया है। पुजारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए 4 घंटे का अल्टीमेटम दिया है देकर कहा है कि धक्का देने वाले पुलिसकर्मी को मंदिर परिसर में आकर सार्वजनिक माफी मांगनी होगी। यदि ऐसा नहीं हुआ या उन पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो मंदिर के पट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे।
पुलिस अधिकारियों ने घटना पर क्या कहा?
दूसरी तरफ, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, माणक चौक थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने स्थिति को अलग परिप्रेक्ष्य में रखा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के कारण मंदिर में भारी भीड़ थी। एएसआई सुरेश कुमार जब भीड़ को कंट्रोल कर रहे थे ओर लोगों को आगे बढ़ा रहे थे, तब कुछ भक्तों से उनकी कहासुनी हो गई।
सब-इंस्पेक्टर पर पुजारियों के साथ मारपीट का आरोप

थाना माणक चौक के सब-इंस्पेक्टर सुरेश शर्मा पर आरोप लगा है कि उन्होंने मंदिर परिसर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान पुजारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें गर्भगृह से बाहर निकाल दिया गया।
Jaipur News Today: मंदिर के पट बंद कर दिए
घटना की सूचना फैलते ही सैकड़ों श्रद्धालु और पुजारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने तुरंत मंदिर के पट बंद कर दिए ओर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। महाशिवरात्रि पर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच ‘पुलिस ज्यादती बंद करो’, ‘पुजारियों का अपमान नहीं सहेंगे’ जैसे नारे गूंजने लगे। मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, झुलसने से 7 मजदूरों की मौत, मची अफरा-तफरी


Download Android App
Download iOS App




