केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इस बार सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी। 10 जून तक बोर्ड परीक्षाएं पूरी करा ली जाएंगी। इसके साथ ही 15 जून तक सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने घोषणा के दौरान कहा कि हम आगामी सत्र की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऑनलाइन क्लास और टीवी चैनलों से सभी बच्चों तक शिक्षा पहुंचा रहे हैं।
कोरोना के समय छात्रों ने पूरे मनोबल के साथ परीक्षाएं दीं और हम सबने मिलकर साल बर्बाद होने से बचाया। चुनौती के समय विद्यार्थी और शिक्षक डटे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा ‘मैं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं कि वह पूरी ताकत और आत्मबल के साथ परीक्षा की तैयारी करें।
उनके पास काफी समय है। सीबीएसई ने भी 30 फीसदी सिलेबस कम कर दिया है। आप सभी बिना किसी संकोच के एग्जाम दें। पूरा तंत्र विद्यार्थियों के साथ जुटा हुआ है।
आपको बता दें महामारी के कारण हुए पढ़ाई के नुकसान को ध्यान में रखते हुए 10वीं 12वीं का 30 फीसदी सिलेबस भी घटा दिया है। इससे छात्रों को काफी राहत मिली है। स्कूल बंद होने के चलते बोर्ड परीक्षार्थियों को भी ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई करनी पड़ी।


Download Android App
Download iOS App



