CBSE Datesheet : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की संशोधित डेट शीट जारी कर दी है। अब सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को एक दिन आयोजित की जाएगी जबकि पहले यह परीक्षा 15 जुलाई को प्रस्तावित थी।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को एक ही दिन सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
28 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, अप्लाइड मैथ्स, भौतिक, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, कंप्यूटर साइंस, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज, फिजिकल एजुकेशन, होम साइंस, एंटरप्रेन्योरशिप, लीगल स्टडीज बायोटेक्नोलॉजी सहित कई भाषा और वोकेशनल विषय शामिल हैं।
सभी निर्देशों का करना होगा पालन
इन सभी विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर डेढ़ बजे तक चलेगी, वहीं कुछ विषयों के लिए दो घंटे की परीक्षा निर्धारित की गई है। इनमें हिंदुस्तानी संगीत ( वोकल और मेलोडिक इंस्ट्रूमेंट) पेंटिंग, अप्लाइड आर्ट (कमर्शियल आर्ट) योग, अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, ऑफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर जैसे विशेष शामिल हैं। इन विषयों की परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी।
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार डेटशीट देख सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा के दौरान सभी गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केन्द्र के अंदर किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, केलकुलेटर या किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने के अनुमति नहीं होगी। छात्र को परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और बोर्ड की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में SIR के नाम पर काटे जा रहे गरीबों व दलितों के वोट : AAP


Download Android App
Download iOS App




