CM Bhagwant Maan Health News: पंजाब CM भगवंत मान की हालत स्थिर, मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में हैं एडमिट - Punjab Kesari

CM Bhagwant Maan Health News: पंजाब CM भगवंत मान की हालत स्थिर, मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में हैं एडमिट

CM Bhagwant Maan Health News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुक्रवार शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें थकान और हृदय गति कम होने की शिकायत थी।

थकान और हृदय गति कम होने के बाद भर्ती

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, “मुख्यमंत्री भगवंत मान को थकावट और हृदय गति कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचने पर उनके शरीर के महत्वपूर्ण संकेतकों की जांच की गई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।”
मुख्यमंत्री भगवंत मान को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनकी नाड़ी की गति में सुधार हुआ है।

पहले वायरल बुखार की जानकारी

सूत्रों के अनुसार, पहले बताया गया था कि मुख्यमंत्री को वायरल बुखार है। लेकिन जब शाम तक उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

CM Bhagwant Maan Health News – अरविंद केजरीवाल ने लिया स्वास्थ्य का हाल

मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को उनके सरकारी आवास पहुंचे और उनका हालचाल लिया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

केजरीवाल बुधवार शाम पंजाब पहुंचे थे। उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री मान के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का था। हालांकि, मान की अनुपस्थिति में उन्होंने कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया।

यह भी पढ़ें: – CM Bhagwant Maan Health News: अचानक बिगड़ी पंजाब CM की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।