CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में मौलाली से डोरीना चौराहे तक एक विरोध रैली का नेतृत्व किया, जिसमें उस महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की गई जिसकी पिछले सप्ताह एक सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी।
Highlights
- CM Mamata ने महिला डॉक्टर के लिए निकाली विरोध रैली
- रैली में भाजपा और वाम मोर्चा के खिलाफ लगे नारे
- CM Mamata ने आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग की
रैली में भाजपा और वाम मोर्चा के खिलाफ लगे नारे
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(CM Mamata) के साथ आए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग करते हुए नारे लगाए। महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार कक्ष में कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। अगले दिन अपराध के सिलसिले में एक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया।
CM Mamata ने भाजपा और वाम मोर्चा पर हिंसा का लगाया आरोप
बृहस्पतिवार तड़के करीब 40 लोगों के एक समूह ने अस्पताल में घुसकर आपातकालीन विभाग, नर्सिंग यूनिट और दवा स्टोर में तोड़फोड़ की। भीड़ ने सरकारी अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए और उस मंच पर भी तोड़फोड़ की, जहां जूनियर डॉक्टर एक महिला डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे थे।
रेप-हत्या मामले में जांच का जारी
वहीं, रेप-हत्या मामले को दबाने के लग रहे आरोपों पर कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बहुत सारी अफ़वाहें उड़ रही हैं जिनका कोई आधार नहीं है और उनके आधार पर बहुत से तथाकथित विशेषज्ञ कहानियां गढ़ रहे हैं। मामला अब सीबीआई के पास चला गया है और हमें एजेंसी पर भरोसा रखना चाहिए। हमारे पास जो बहुत कम समय था, उसमें हमारे अधिकारियों ने हर संभव कोशिश की।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



