कांग्रेस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्टूबर को ‘किसान अधिकार दिवस’ के रूप में मनाएगी तथा इसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के ‘किसान विरोधी’ कृषि कानूनों के खिलाफ यह ‘सत्याग्रह’ किया जाएगा।
कांग्रेस ने कहा कि इस ‘सत्याग्रह’ के दौरान किसान आंदोलनों में सरदार पटेल के योगदान तथा इंदिरा गांधी द्वारा शुरू की गई ‘हरित क्रांति’ के बारे में लोगों के बताया जाएगा।
पार्टी ने कहा कि उसका यह धरना सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक चलेगा।


Download Android App
Download iOS App



