जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम कुलगाम जिले के वाई के पोरा इलाके में फिदा हुसैन, उमर हाजम एवं उमर राशीद बेग की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि पीड़ितों को काजीगुंड के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है।
सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले संदेश में टीआरएफ ने कहा कि ‘‘कब्रिस्तान भर जायेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



