देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में आज दलित संगठनों ने भारत बंद का का आह्वान किया है। बहुजन क्रांति मोर्चा के इस भारत बंद को एनआरसी-सीएए का विरोध करने वाले अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल सकता है।
भारत बंद को समर्थम देने के लिए शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भी सड़कों पर उतने का फैसला किया है। दलित संगठनों के इस भारत बंद के आह्वान का मुख्य एजेंडा CAA, NRC और EVM का विरोध है। इन संगठनों के यह भी मांग उठाई है कि NRC को DNA के आधार पर लागू किया जाना चाहिए।
चुनाव दिल्ली के 2 करोड़ लोगों व 200 भाजपा सांसदों के बीच : केजरीवाल
शुरू से भी यह संगठन सीएए के विरोध में रहे हैं। दलित संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सभी राज्यों ने जिलों को इसके लिए अलर्ट कर दिया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि सीएए लागू होने के बाद इसका देश भर में विरोध किया जा रहा है। इसके विरोध में कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



