डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल

Summary :

रोहतक, 25 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। जेल से निकलकर राम रहीम सिरसा पहुंचेगा। राम रहीम इसके पहले 16 बार जेल से बाहर आ चुका है। इसके पहले 26 मई को गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। इसी साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह 15 फरवरी को वापस सुनारिया जेल लौटा था। गुरमीत राम रहीम…

रोहतक, 25 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। जेल से निकलकर राम रहीम सिरसा पहुंचेगा। राम रहीम इसके पहले 16 बार जेल से बाहर आ चुका है।

इसके पहले 26 मई को गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। इसी साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह 15 फरवरी को वापस सुनारिया जेल लौटा था।

गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने पहले भी इस पर आपत्ति जताई है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है। 15 सितंबर, 2025 को भी राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी।

पैरोल के दौरान अधिकांश रिहाई के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहा। सिरसा में मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा संगठन के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों सहित कई उत्तरी राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

वहीं, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने राम रहीम और सीबीआई से जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 16 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल नहीं की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बरी किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यह नोटिस 10 अगस्त को जारी किया गया था।

–आईएएनएस

ओपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.