‘हिंदू कम से कम 4 बच्चे पैदा करें, शादी के बाद मैं भी…’, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं को दी नसीहत

Summary :

Dhirendra Krishna Shastri Statement: हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना के लिए चर्चित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दुओं की घटती आबादी को लेकर चिंता जताई है। जहां पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिन्दुओं को तीन बच्चे पैदा करने के लिए कहा था, वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दुओं को 4 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने साफ कहा कि भारत में हिन्दुओं का कम होना एक वैश्विक चिंता का विषय है। Dhirendra Shastri Advice on 4 Children: हिंदुओं की घटती संख्या चिंता का विषय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय हनुमान कथा के लिए तीन…

Dhirendra Krishna Shastri Statement: हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना के लिए चर्चित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दुओं की घटती आबादी को लेकर चिंता जताई है। जहां पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिन्दुओं को तीन बच्चे पैदा करने के लिए कहा था, वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दुओं को 4 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने साफ कहा कि भारत में हिन्दुओं का कम होना एक वैश्विक चिंता का विषय है।

Dhirendra Shastri Advice on 4 Children: हिंदुओं की घटती संख्या चिंता का विषय

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय हनुमान कथा के लिए तीन दिवसीय पुष्कर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने कई मुद्दों पर विचार साझा किए। उन्होंने भारतीय मुसलमानों की घर वापसी को लेकर भी राय दी।

हिन्दुओं की घटती आबादी को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ‘ये बहुत वैश्विक विषय है, खासकर भारत के लिए ये बहुत बड़ा मुद्दा है। हिंदुओं की घटती संख्या और बढ़ता मजहबी प्रभाव देश को बर्बाद करने की परिस्थिति पर जा रहा है।’

Bhageshwar Dham Baba News: ‘कम से कम चार बच्चे पैदा करें’

Dhirendra Krishna Shastri Statement
Bhageshwar Dham Baba News (Image- Social Media)

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि हिन्दुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। हमारी तो शादी नहीं हुई, तो हम पर भी लोग कमेंट करेंगे कि बाबा आपका क्या योगदान है। जब हमारा विवाह हो जाएगा, तो हम भी हिन्दुओं कि आबादी बढ़ाने में योगदान देंगे।’

Dhirendra Shastri News: मुसलमानों की ‘घर वापसी’ पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

Dhirendra Krishna Shastri Statement
Dhirendra Shastri News (Image- Social Media)

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय मुसलमानों की ‘घर वापसी’ के सवाल पर दावा कि उनके पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने कहा, ‘एक फिल्म आई थी अमर अकबर एंथनी, उसमें आखिर में तीनों का बाप कन्हैयालाल निकला था। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को समझ आ जाएं कि उनके पूर्वज हिंदू थे, तो घर वापसी अपने आप ही हो जाएगी।

‘अपने धर्म में ही चलना-जीना सही है..’

Dhirendra Krishna Shastri Statement
Ajmer Sharif Dargah (Image- Social Media)

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अजमेर शरीफ की दरगाह जाने वाले हिन्दुओं से अपील की है। उन्होंने कहा, ‘सबके अपने-अपने विचार हैं, लेकिन सनातनियों से में एक प्रार्थना करूंगा कि गीता में भगवान कृष्ण ने कहा कि अपने धर्म में ही चलना-जीना सही है, दूसरे धर्म-मजहब में उनकी सेवा उन्हें करने दो। हमें अपनी श्रद्धा भावना से भक्ति करनी चाहिए और हमें लगता है कि हिंदुओं में भगवानों की कमी नहीं है।’

यह भी पढ़ें: स्पाइसजेट के विमान ने लेह के लिए भरी उड़ान, हवा में फेल हुआ इंजन, 150 यात्री थे सवार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।