मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Summary :

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। उनका उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। मुंबई हवाईअड्डे पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र तथा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया। इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता मिलकर इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 भी लॉन्च करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते…

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। उनका उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। मुंबई हवाईअड्डे पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र तथा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों

Emmanuel Macron India Visit
Emmanuel Macron India Visit (Image- Social Media)

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता मिलकर इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 भी लॉन्च करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और गति देगी।

India France Relations: तीन दिवसीय भारत दौरे पर मैक्रों

भारत रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने ‘एक्स’ पर लिखा था कि वह मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन के दौरे पर आ रहे हैं, ताकि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि उनके साथ व्यापार, उद्योग, संस्कृति और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग भी भारत आ रहे हैं, जो दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा, “साथ मिलकर, हम अपने सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे। कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी।”

एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे मैक्रों

Emmanuel Macron India Visit
India AI Impact Summit 2026 (Image- Social Media)

राष्ट्रपति मैक्रों भारत सरकार के निमंत्रण पर ‘एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन’ में भाग लेने आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान, मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में भी शामिल होंगे।

मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों नेता भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

Defense Cooperation India France: 3.25 लाख करोड़ की डील

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील होगी। यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य खरीद होगी। इस समझौते के तहत भारत को 114 राफेल फाइटर जेट मिलेंगे।

Mumbai के लोक भवन में द्विपक्षीय वार्ता

Emmanuel Macron India Visit
Emmanuel Macron India Visit (Image- Social Media)

फ्रांस के राष्ट्रपति 17 से 19 फरवरी तक भारत के ऑफिशियल दौरे पर रहेंगे। यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा और मुंबई में उनका पहला ऑफिशियल कार्यक्रम है। मंगलवार को दोपहर करीब 3:15 बजे, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री ऑफिस के मुताबिक, बातचीत में भारत-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत हुई प्रगति का पूरा रिव्यू शामिल होगा।

बाद में शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस ईयर ऑफ़ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दोनों देशों के उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक, शोधकर्ता और नवाचार से जुड़े लोग भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अब भारत बनाएगा HAMMER मिसाइल, India-France करेंगे MOU पर साइन, जानिए इस अचूक हथियात के बारे में

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।