सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग करने की खबर है। हालांकि फायरिंग के दौरान किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे के एक बयान के अनुसार, सियालदह राजधानी में एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) के साथ हुए विवाद के बाद नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कथित तौर पर फायरिंग शुरु कर दी।
फायरिंग करने वाले शख्स का नाम हरविंदर सिंह
पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, ‘टिकट को लेकर टीटीई से हुए विवाद के बाद ट्रेन के अंदर फायरिंग करने वाले शख्स का नाम हरविंदर सिंह है। उसकी उम्र लगभग 41 वर्ष बताई गई है। वो भारतीय सेना में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि हरविंदर के पास 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट था। लेकिन वह नशे की हालत में धनबाद स्टेशन से सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-8 कोच में चढ़ गया।
इसके बाद टीटीई से टिकट को लेकर उसका विवाद हो गया। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर ट्रेन में फायरिंग शुरु कर दी। रेलवे की तरफ से बताया गया कि ट्रेन के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एस्कॉर्ट ने तुरंत उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



