हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले केएमपी पर शुक्रवार को सुबह बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। (KMP) एक्सप्रेस पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल 15 से 16 लोगों को रोहतक PGI रेफर किया गया है। मरने वाले और घायल मजदूर हैं। उत्तर प्रदेश से 30 मजदूर पिकअप में सवार होकर झज्जर में धान काटने जा रहे थे। इस बीच सोनीपत के खरखौदा के पास मजदूरों के पिकअप को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।
सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची
हादसा शुक्रवार सुबह सोनीपत कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर खरखोदा थाना क्षेत्र के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। घायलों को एंबुलेस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। सोनीपत खरखोदा थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है
विजय कुमार अपनी पिकअप गाड़ी लेकर उत्तर प्रदेश गए थे
झज्जर के रैया गांव निवासी विजय कुमार अपनी पिकअप गाड़ी लेकर उत्तर प्रदेश गए थे। यूपी के जिला लखीमपुर व हरदोई से 26 मजदूर पिकअप में धान काटने के लिए मजदूरों को लेकर वापस लौट रहे थे।। शुक्रवार सुबह गांव पिपली के पास पिकअप ड्राइवर ने जरूरी काम से गाड़ी रोक दी। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में 15 घायल
ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी सडक़ किनारे कच्चे में जाकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 15 लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही परमेश्वर, भानू व सर्वेश के शव नागरिक अस्पताल में ले जाए गए है। विजय व बृजेश के शवों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक मौके पर खड़ा मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है। हादसे में मरने वालों की पहचान परमेश्वर (40) निवासी अखोरा हरदोई, सर्वेश निवासी पतजीहा जिला पीलीभीत और भानू (25) निवासी मुरतण लखीमपुर खीरी, विजय (34) निवासी रेया डावला और ब्रजेश (22) साल निवासी हरदोई यूपी के रहने वाले थे।विजय और ब्रजेश की डेड बॉडी सिविल हॉस्पिटल फिरोजपुर बांगर में लाई गई


Download Android App
Download iOS App



