वियतनाम में जन्म लेना चाहते थे जॉर्ज फर्नांडिस

Summary :

वियतनाम का दौरा करने वाले जॉर्ज फर्नांडिस पहले रक्षा मंत्री थे। उनका जन्म मंगलुरु में हुआ था। फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया।

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस ने एक बार कहा था, “अगर पुनर्जन्म जैसी कोई चीज है तो मैं दोबारा वियतनाम में जन्म लेना चाहूंगा।” बेंगलुरु में करीब 15 वर्ष पहले ‘कर्नाटक प्लांटर्स एसोसिएशन’ के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए फर्नांडिस ने वियतनाम के लोगों को अनुशासित, प्रतिबद्ध और दृढ़ संकल्पी बताया था।

उन्होंने कहा था कि वियतनाम का दुनिया के कॉफी बाजार में बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा था, “मुझे इससे कोई ईर्ष्या नहीं है। मैं वियतनाम का प्रशंसक हूं और तेज प्रगति के लिये दक्षिण पूर्व एशियाई देश और उसके लोगों की प्रशंसा करता हूं।”

George Fernandes

फर्नांडिस ने कहा था, “अगर पुनर्जन्म जैसी कोई चीज है, तो मैं वियतनाम में जन्म लेना चाहूंगा। वे अपनी प्रतिबद्धताओं के लिए जान न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं।” बता दें कि वियतनाम का दौरा करने वाले जॉर्ज फर्नांडिस पहले रक्षा मंत्री थे। उनका जन्म मंगलुरु में हुआ था। जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को दिल्ली में उनके निवास पर निधन हो गया।

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद 88 साल की उम्र में निधन

Desk Team