कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पर बातचीत को तैयार हुई सरकार, CJP के साथ आज दोपहर में बातचीत तय

Summary :

CJP की मांग पर सरकार न्यूट्रल वेन्यू पर बातचीत के लिए तैयार हो गई है। आज नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोनों पक्षों के बीच आंदोलन खत्म करने को लेकर अहम बैठक होगी।

CJP meeting JP Nadda : कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के बीच पिछले कई दिनों से गतिरोध बना हुआ है। अब गतिरोध बातचीत की टेबल पर आने लगी है। छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच सरकार ने न्यूट्रल वेन्यू पर बैठक करने की CJP की शर्त मान ली है।

शुक्रवार, 24 जुलाई को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में दोनों पक्षों के बीच अहम बातचीत तय हुई है। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने अस्पताल में जूस पीकर उपवास तोड़ा।

चार मुख्य मांगों पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी

CJP meeting JP Nadda

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि वे न्यूट्रल जगह पर वार्ता के फैसले का स्वागत करते हैं।

वहीं, पार्टी प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने साफ किया कि संगठन अपनी चारों प्रमुख मांगों पर पूरी तरह कायम है। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, परीक्षा में हुई धांधली से प्रभावित परिवारों को मुआवजा, बेकसूर प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर की वापसी और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शी सुधार शामिल हैं।

बैठक पर टिकीं नजरें

CJP meeting JP Nadda

उधर, सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने पर CJP कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वांगचुक की जान देश के लिए बेहद कीमती है और उन्होंने अपने त्याग से देश की अंतरात्मा को जगाने का काम किया है।

सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बन रही बातचीत की सहमती को लेकर अब सभी की नजरें दोपहर में होने वाली इस हाई-प्रोफाइल बैठक पर टिकी हैं, जिससे आंदोलन का समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – राजस्थान : पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस नरेश पाल गंगवार बने उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।