ग्रेटर नोएडा में कार चालक ने स्कूल जा रही बच्ची को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Summary :

ग्रेटर नोएडा, 19 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी में एक सड़क हादसा सामने आया। यहां स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, बच्ची स्कूल जाने के लिए सोसायटी परिसर से होकर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी। वाहन की…

ग्रेटर नोएडा, 19 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी में एक सड़क हादसा सामने आया। यहां स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, बच्ची स्कूल जाने के लिए सोसायटी परिसर से होकर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी। वाहन की तेज गति को देखते हुए चालक का लापरवाह रवैया स्पष्ट था। कार की चपेट में आने से बच्ची सड़क पर गिर गई और उसके पैर में चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को संभाला और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने बच्ची के पैर में फ्रैक्चर बताया है। हादसे की पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में बच्ची को सड़क से गुजरते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान कार तेज गति से वहां आती है और बच्ची उसकी चपेट में आ जाती है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट जाती है।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार चालक की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। यह मामला थाना बीटा-2 क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और वाहन कौन चला रहा था।

पुलिस के स्तर से घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बच्ची के परिजनों की ओर से भी मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि आवासीय परिसर में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि यहां बच्चे और बुजुर्ग अक्सर पैदल आते-जाते हैं।

–आईएएनएस

पीकेटी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.