Harda फैक्ट्री विस्फोट: मरने वालो की संख्या बढ़ी

Summary :

मध्यप्रदेश के Harda में एक पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में आठ साल के एक लड़के की भोपाल के एक अस्पताल में मौत के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 13 हो गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। Highlights: त्रासदी में मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई सिर पर पत्थर लगने के बाद से आशीष कोमा में था पटाखा यूनिट में घातक विस्फोट मंगलवार को एक बड़े विस्फोट और उसके बाद लगी आग ने पटाखा इकाई को नष्ट कर दिया। इस हादसे में उस समय 11 लोगों की मौत हो…

मध्यप्रदेश के Harda में एक पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में आठ साल के एक लड़के की भोपाल के एक अस्पताल में मौत के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 13 हो गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Highlights:

  • त्रासदी में मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई
  • सिर पर पत्थर लगने के बाद से आशीष कोमा में था

पटाखा यूनिट में घातक विस्फोट

मंगलवार को एक बड़े विस्फोट और उसके बाद लगी आग ने पटाखा इकाई को नष्ट कर दिया। इस हादसे में उस समय 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 200 से अधिक घायल हो गए। हरदा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन मनीष शर्मा ने बताया, ‘‘भोपाल के एक अस्पताल में आशीष राजपूत नाम के एक लड़के की मौत के बाद, इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई है।

विस्फोट से कई लोग घायल

मृतक के पिता संजय राजपूत ने कहा कि वे विस्फोट स्थल के करीब रहते हैं और विस्फोट के दौरान सिर पर पत्थर लगने के बाद से आशीष कोमा में था। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि विस्फोट में 200 से अधिक लोग घायल हुए थे, जिनमें से 90 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 45 को भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम के अस्पतालों में रेफर किया गया है और बाकी का इलाज हरदा जिला अस्पताल में चल रहा है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सदानंद गौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि घटना के बाद सात लोगों के लापता होने की सूचना मिली है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team