हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोविड-19 से उबरने के बाद सोमवार को राज्य की राजधानी चंडीगढ़ लौट आए।उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने के लिये मास्क पहनने और शारीरिक दूरी जैसे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहने की अपील की। खट्टर ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।
खट्टर के विधानसभा का एक दिवसीय मॉनसून सत्र शुरू होने से दो दिन पहले 24 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने से तीन दिन पहले खट्टर ने बुखार और बदन दर्द की शिकायत की थी।
उन्हें 25 अगस्त को अस्पताल ले जाया गया था, जहां वह 17 दिन तक भर्ती रहे। संक्रमण से उबरने के बाद उन्होंने कुछ दिन तक गुड़गांव में पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में आराम किया।


Download Android App
Download iOS App



