कर्नाटक में भारी बारिश : घर की दीवार गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत

Summary :

कर्नाटक में भारी बारिश : हावेरी जिले में लगातार बारिश के कारण, शिगांव विधानसभा क्षेत्र के सावनूर तालुक के मदापुरा गांव में एक घर की दीवार गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई । बोम्मई ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा। कर्नाटक सरकार से घायलों के उपचार को सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हुए बोम्मई ने कहा, इस घटना में तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और राज्य सरकार को उनका उचित उपचार करना चाहिए। Highlight :  घर की दीवार गिरने से तीन लोगों की गई जान घटना में तीन और…

कर्नाटक में भारी बारिश : हावेरी जिले में लगातार बारिश के कारण, शिगांव विधानसभा क्षेत्र के सावनूर तालुक के मदापुरा गांव में एक घर की दीवार गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई । बोम्मई ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा। कर्नाटक सरकार से घायलों के उपचार को सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हुए बोम्मई ने कहा, इस घटना में तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और राज्य सरकार को उनका उचित उपचार करना चाहिए।

Highlight : 

  • घर की दीवार गिरने से तीन लोगों की गई जान
  • घटना में तीन और लोग गंभीर रूप से घायल
  • बोम्मई ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की

कर्नाटक में भारी बारिश का कहर

उन्होंने कहा, मैं अनुरोध करता हूं कि मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित मुआवजा दिया जाए। इस बीच, दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक ने भूस्खलन और चट्टान गिरने की संभावना के कारण संपाजे और मदिकेरी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 275 को बंद करने की घोषणा की है। एहतियात के तौर पर यह प्रतिबंध 18 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रतिदिन रात 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा।

दो बच्चों समेत तीन लोगों की गई जान

आपातकालीन सेवाओं और आपदा से संबंधित कार्यों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों को इन घंटों के दौरान इस मार्ग पर यात्रा करने से प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस ने कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले से मैसूर, बेंगलुरु और अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहनों को चारमाडी घाट कोटिगेहरा के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

घटना में तीन और लोग गंभीर रूप से घायल

जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। इस बीच, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर अंकोला तालुक के शिरुर गांव के पास भूस्खलन हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh