दुनिया में बढ़ा भारतीय Passport का रुतबा, अब 56 देशों में मिलेगी वीज़ा-फ्री एंट्री, रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग

Summary :

Henley Passport Index 2026: दुनिया घूमने का सपना देखने वाले भारतियों के लिए गुड न्यूज़ है। भारतीय पासपोर्ट का रुतबा बढ़ा है। दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की रैंकिंग दिखाने वाली इस सूची में भारतीय पासपोर्ट 10 पायदान ऊपर चढ़कर 75वें नंबर पर पहुंच गया है। पिछले साल भारतीय पासपोर्ट इस रैंकिंग में 85वें नंबर पर था। 10 पायदान की छलांग का मतलब है कि भारतीयों को विदेश यात्रा में बेहतर सुविधा मिल रही है और अब ज्यादा देशों में उन्हें वीजा फ्री एंट्री मिल रही है। यह रैंकिंग इस बात पर आधारित होती है कि किसी देश का नागरिक…

Henley Passport Index 2026: दुनिया घूमने का सपना देखने वाले भारतियों के लिए गुड न्यूज़ है। भारतीय पासपोर्ट का रुतबा बढ़ा है। दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की रैंकिंग दिखाने वाली इस सूची में भारतीय पासपोर्ट 10 पायदान ऊपर चढ़कर 75वें नंबर पर पहुंच गया है। पिछले साल भारतीय पासपोर्ट इस रैंकिंग में 85वें नंबर पर था। 10 पायदान की छलांग का मतलब है कि भारतीयों को विदेश यात्रा में बेहतर सुविधा मिल रही है और अब ज्यादा देशों में उन्हें वीजा फ्री एंट्री मिल रही है।

यह रैंकिंग इस बात पर आधारित होती है कि किसी देश का नागरिक कितने देशों में बिना वीज़ा या वीज़ा-ऑन-अराइवल के साथ यात्रा कर सकता है। रैंकिंग में ऊपर जाने का मतलब है कि उस देश के लोगों को ज्यादा देशों में आसानी से एंट्री मिल रही है

India passport ranking 2026: 56 देशों में बिना वीज़ा कर सकते हैं यात्रा

Henley Passport Index 2026
India passport ranking 2026 (Image- Social Media)

विदेश यात्रा का शौक रखने वालों के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि अब ज्यादा देशों में उन्हें वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा दे रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट के साथ अब आप 56 देशों में बिना पहले से वीज़ा लिए यात्रा कर सकते हैं। मतलब अब उन्‍हें वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी या फिर विदेश पहुंचने के बाद उन्‍हें वीजा दिया जाएगा। यह बदलाव भारतीय पर्यटकों, छात्रों, बिजनेस ट्रैवलर्स और निवेशकों के लिए लाभकारी साबित होगा।

Indian passport Travel Access: 2006 में थी 71वीं रैंकिंग

Henley Passport Index 2026
Indian passport Travel Access (Image- Social Media)

इस साल की छलांग काफी पॉजिटिव है, लेकिन लंबे समय में भारतीय पासपोर्ट का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले साल के मुकाबले इसकी स्थिति मजबूत हुई है, लेकिन यह अभी भी अपने सबसे अच्छे स्तर तक नहीं पहुंचा है। भारतीय पासपोर्ट की अब तक की सबसे बेहतर रैंक 2006 में 71वीं रही थी। हाल के वर्षों में इसकी रैंक गिरकर 2024 में 80वें स्थान पर पहुंच गई थी और बाद में 85वें स्थान तक फिसल गई। इससे साफ है कि ताज़ा सुधार से पहले भारतीयों की विदेश यात्रा की पहुंच काफी सीमित हो गई थी।

टॉप-10 में ये देश शामिल

रैंकिंग देश का नाम कितने देश वीजा फ्री
1 सिंगापुर 192 देश
2 जापान, साउथ कोरिया 187 देश
3 स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात 186 देश
4 बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्पेन, स्विट्जरलैंड 185 देश
5 ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा, पुर्तगाल 184 देश
6 हंगरी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, पोलैंड, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया 183 देश
7 ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, लातविया, यूनाइटेड किंगडम 182 देश
8 कनाडा, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया 181 देश
9 आइसलैंड 180 देश
10 अमेरिका 179 देश

10वें स्थान पर अमेरिका

Henley Passport Index 2026
Henley Passport Index 2026 (Image- Social Media)

एशियाई देश इस सूची में लगातार मजबूत बने हुए हैं। Singapore, Japan और South Korea दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों में शामिल हैं। इन देशों के नागरिक 185 से ज्यादा देशों में बिना वीज़ा या आसान वीज़ा सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं। वहीं, कभी शीर्ष पर रहने वाले अमेरिका और ब्रिटेन की स्थिति में गिरावट आई है। अमेरिका अब 10वें स्थान पर है और वीज़ा-फ्री पहुंच के मामले में 37 देशों से पीछे है।

यह भी पढ़ें: ‘सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत’, बांग्लादेश चुनाव में जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।