हिमाचल प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ट्राइबल जिला लाहौल-स्पीति में आज शुक्रवार को उदयपुर-किलाड़ सड़क पर भीषण लैंडस्लाइड हो गया। इस हादसे में एक टैक्सी मलबे में दब गई। जिसमें कुल 13 लोगों की जान जाने की आशंका है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग लैंड स्लाइड के कारण पहले से ही बंद था। इसी वजह से टैक्सी में सवार कई लोग वहीं सड़क किनारे रूके हुए थे। शुक्रवार को इस सड़क को फिर से आम जनता के लिए खोल दिया गया था लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गाड़ी पर गिर पड़ा, जिससे 13 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।
#WATCH भरमौर, हिमाचल प्रदेश: MLA डॉ. जनक राज ने कहा, “आज दिन में हमें सूचना मिली कि हमारे चुनाव क्षेत्र में कुछ लोग जो पांगी की ओर जा रहे थे। मार्ग में एक स्थान पर पहाड़ दड़कने की वजह से उनकी पूरी गाड़ी पहाड़ के नीचे आ गई जिसमें गाड़ी में सवार 13 लोगों की मृत्यु हो गई है और 2 लोग… https://t.co/OchpDu4ZJQ pic.twitter.com/T2ICZFGEZI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
प्रशासन ने दी जानकारी
बता दें कि इस हादसे में 13 लोगों के मारे जाने के साथ-साथ एक लोग घायल भी हुए हैं। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर मलबा हटाने का भी काम तेजी से शुरू हो गया है। अन्य यात्रियों की खोजबीन जारी है। प्रशासन ने फिलहाल घटना को लेकर बताया कि अभियान पूरा होने के बाद ही इस घटना को लेकर कुछ कहा जा सकता है।



Download Android App
Download iOS App




