Mallikarjun Kharge Security: लोकसभा चुनाव नजदीक है सभी पार्टी के नेता भी प्रचार की तैयारिओं में जुट गए है। ऐसे में सभी नेताओ की सुरक्षा गृह मंत्रालय के लिए किसी चुनौती से काम नहीं है। इसी बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें गृह मंत्रालय की ओर से अर्धसैनिक बल वाली Z प्लस सुरक्षा दे दी गई है।
Highlights
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिली Z प्लस सुरक्षा
- Z प्लस सुरक्षा में आम तौर पर 55 जवान होते हैं
- सीआरपीएफ के कुल 58 कमांडो 24 घंटे सुरक्षा में रहेंगे तैनात
लोकसभा चुनाव नजदीक है सभी पार्टी के नेता भी प्रचार की तैयारिओं में जुट गए है। ऐसे में सभी नेताओ की सुरक्षा गृह मंत्रालय के लिए किसी चुनौती से काम नहीं है। इसी बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें गृह मंत्रालय की ओर से अर्धसैनिक बल वाली Z प्लस सुरक्षा दे दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष को सीआरपीएफ की ये जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था आईबी की थ्रेड परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मुहैया कराई गई है। सीआरपीएफ के कुल 58 कमांडो 24 घंटे मल्लिकार्जुन खरगे को सुरक्षा में रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष को पूरे देश में Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी
Z प्लस सुरक्षा में आम तौर पर 55 जवान होते हैं, जिसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और पुलिस के जवान शामिल होते हैं। ये सभी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। टीम का प्रत्येक सदस्य मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध कौशल में माहिर होता है। देश के करीब 40 वीआईपी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।


Download Android App
Download iOS App




