केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि भारत में चीनी खाद्य पदार्थ बेचने वाले सभी रेस्तरां और होटलों को बंद करने के साथ ही चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार किया जाना चाहिए।
लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार की रात चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे।अठावले ने एक ट्वीट किया, ‘‘चीन धोखा देने वाला देश है। भारत में चीन की सभी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। चीनी फूड और चीनी फूड के सभी रेस्तरां और होटल भारत में बंद करने चाहिए।’’
चीन धोका देनेवाला देश है.भारत मे चीन के सभी वस्तुओंका बहिष्कार करना चाहीये.चायनीज फूड और चायनीज फूड के हॉटेल भारत मे बंद करने चाहीये ! pic.twitter.com/ovL2sOLUo4
— Dr.Ramdas Athawale (@RamdasAthawale) June 17, 2020
उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।अठावले ने ट्वीट किया, ‘‘लद्दाख के गलवान में सीमा पर चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुये है। शहीद भारतीय जवानों को विनम्रतापूर्ण श्रद्धांजलि! शहीद जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। शहीद जवानों के परिजनों के साथ भारत सरकार और सारे भारतीय खड़े हैं!’’
लडाख के गलवाणमें भारतीय सीमापर चीन के साथ हुई हिंसक झडप मे भारत के 20 जवान शहीद हुये है. वीरगती प्राप्त भारतीय जवानोंको विनम्रतापूर्ण श्रद्धांजली! शहिद जवानोंकी शहादत व्यर्थ नही जायेगी. शहीद जवानोंके परिजन के साथ भारत सरकार और सारे भारतीय खडे है! pic.twitter.com/CGgmW0WE4e
— Dr.Ramdas Athawale (@RamdasAthawale) June 17, 2020


Download Android App
Download iOS App



