इजराइल में भी चलेगा भारत का UPI, भारत जल्द करेगा Free Trade, जानिए और क्या क्या हुए समझौते

India and Israel MoU

India and Israel MoU : प्रधानमंत्री मोदी का आज इजराइल में दूसरा व अंतिम दिन है, वे 2 दिवसीय दौरे पर इजराइल गए थे। ऐसे में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इजराइली प्रधानमंत्री के साथ नजदीकियां जगजाहिर हैं, ऐसे में इजराइल और भारत के बीच सहयोग में तेजी भी देखने को मिली है। इस अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस दौरे को भावुक क्षण बताया है।

इस का असर है कि इस दौरे से रक्षा, व्यापार और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में समझौतों की उम्मीद जागी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच प्रतिनिधि मण्डल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस वार्ता में रक्षा, व्यापार, प्रोद्योगिकी व कृषि के क्षेत्र में दोनों देशों के संबद्धों को और मजबूती से आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई। इसके बाद कई एमओयू पर दस्तखत किए गए.

India and Israel MoU : प्रधानमंत्री मोदी का भावुक क्षण

India and Israel MoU
India and Israel MoU (source : social media)

पीएम मोदी ने नेतन्याहू को अपना मित्र बताकर अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा, “मेरे और भारतीय डेलिगेशन के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.” उन्होंने आगे कहा कि “9 साल पहले मुझे भारत के पीएम को तौर पर इजरायल आने का मौका मिला था, अब मेरी दूसरी यात्रा भावकुता का क्षण है. कल मुझे संसद को संबोधित करने का अवसर मिला, स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से भी सम्मानित किया गया. इसके लिए मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं और इसे 140 करोड़ भारतवासी और भारत-इजरायल मित्रता को समर्पित करता हूं.”

उन्होने अपनी बात बढ़ाते हुए आगे कहा कि “हमारे संबंध समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं. अब हमने साझेदारी स्पेशल स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का फैसला किया. जल्दी ही हम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप देंगे. टेक्नोलोजी हमारी भावी साझेदारी का केंद्र है. आज हमने क्रिटिकल एंड एमर्जिंग टेक्नोलोजी पार्टनरशिप स्थापित करने का फैसला किया है. इससे एआई, क्वांटम और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.”

India Israel Defence Agreement : 100 सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स स्थापित करने की तैयारी

India and Israel MoU
India and Israel MoU (source : social media)

इस बीच उन्होंने कहा, भारत में इजराइल के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स स्थापित किए गए हैं, यह संख्या 100 तक ले जाने का फैसला किया है। इसके अलावा विलेजेज ऑफ एक्सिलेन्स बनाने का भी फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इसमें इजराइली टेक्नोलॉजी गांव गांव तक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम फ्यूचर रेडी फ़ार्मिंग की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

बता दें, इस द्विपक्षीय बातचीत में की यहां बिंदुओं पर एग्रीमेंट हुआ है। मोदी और इजराइली पीएम नेतन्याहू द्विपक्षीय मीटिंग में समझौता हुआ है कि इजराइल में भी अब भारत का UPI पेमेंट सिस्टम चलेगा। पीएम नेतन्याहू के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी ने कहा कि भारत जल्द इजराइल के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करेगा। उन्होंने कहा कि इजराइल आना मेरे लिए गर्व की बात है।

Technology Transfer for Iron Dome : पीएम मोदी बोले- हमें अपनी दोस्ती पर गर्व

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस सहयोग का विस्तार कॉमर्स और सर्विस जैसे क्षेत्रों में भी किया जा रहा है. दोनों देशों के लोगों को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने इस बीच कहा कि हमें गर्व है अपनी दोस्ती पर।

Iron Beam Laser Weapon System India : करते रहेंगे आतंकवाद का विरोध

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, हमने वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की. हम आईमैक कॉरिडोर और आई2यू2 पर नई गति से आगे बढ़ेंगे. हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है. इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. हम कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

यह भी पढ़ेंपीएम मोदी को मिला इजरायली संसद का ‘सर्वोच्च सम्मान’, एक ही कार में सवार हुए PM Modi और नेतन्याहू, शेयर की फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।