बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जदयू ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को पूर्ण समर्थन देगी। जदयू अरुणाचल प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है। जदयू के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता के सी त्यागी ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘‘ हम छह सीट पर चुनाव जीत चुके हैं और एक सीट पर आगे भी चल रहे हैं।
यह संख्या हमें राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा देती है लेकिन हम अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देंगे। अगर हमें विपक्षी पार्टी का दर्जा भी मिलता है तो हम सहयोगात्मक विपक्ष के रूप में रहेंगे।’’ भाजपा को राज्य की 30 सीटों पर जीत हासिल हो चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है। विधानसभा में 60 सीटें हैं। भाजपा और जदयू बिहार में सहयोगी पार्टी हैं जबकि पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा।


Download Android App
Download iOS App



