श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती के जरिए कुल 518 खाली पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
जेकेएसएसबी की ओर से जिन विभागों में 518 रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें कृषि उत्पादन विभाग में 46, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 421, उच्च शिक्षा विभाग में 48 और श्रम और रोजगार विभाग में 3 पद शामिल हैं।
कृषि उत्पादन विभाग में जिन 46 पदों पर भर्ती निकली है, उनमें सीनियर कैनिंग अटेंडेंट – डिवीजन कश्मीर का 1, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – श्रीनगर के 3, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – बडगाम के 4, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – शोपियां के 3, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – कुलगाम के 5, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – गांदरबल के 4, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – पुलवामा के 4, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – अनंतनाग के 8, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – राजौरी का 1, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – पुंछ के 3, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – बांदीपोरा के 2, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – बारामूला के 6 और हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV – कुपवाड़ा के 2 पद शामिल हैं।
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में जारी 421 रिक्तियों में हेल्थ एजुकेटर – कश्मीर डिवीजन के 15, सैनिटरी इंस्पेक्टर – कश्मीर डिवीजन के 14, जूनियर फार्मासिस्ट – बडगाम के 27, जूनियर फार्मासिस्ट – श्रीनगर के 6, जूनियर फार्मासिस्ट – गांदरबल के 11, जूनियर फार्मासिस्ट – पुलवामा के 40, जूनियर फार्मासिस्ट – शोपियां के 4, जूनियर फार्मासिस्ट – कुलगाम के 34, जूनियर फार्मासिस्ट – अनंतनाग के 20, जूनियर फार्मासिस्ट – कुपवाड़ा के 29, जूनियर फार्मासिस्ट – बारामूला के 36, जूनियर फार्मासिस्ट – बांदीपोरा के 4, पैरा मेडिकल असिस्टेंट – बांदीपोरा का 1, जूनियर थिएटर टेक्नीशियन – बडगाम के 2, जूनियर थिएटर टेक्नीशियन – गांदरबल का 1, जूनियर थिएटर टेक्नीशियन – पुलवामा का 1, जूनियर थिएटर टेक्नीशियन – कुलगाम के 3, जूनियर थिएटर टेक्नीशियन – बारामूला के 3, जूनियर ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन – बडगाम के 8, जूनियर ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन – गांदरबल का 1, जूनियर ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन – पुलवामा के 2, जूनियर ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन – कुलगाम का 1, जूनियर ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन – अनंतनाग के 2, जूनियर ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन – बारामूला के 2, जूनियर ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन – बांदीपोरा का 1, जूनियर लैब टेक्नीशियन – बडगाम के 8, जूनियर लैब टेक्नीशियन – श्रीनगर के 4, जूनियर लैब टेक्नीशियन – गांदरबल का 1, जूनियर लैब टेक्नीशियन – पुलवामा के 4, जूनियर लैब टेक्नीशियन – शोपियां का 1, जूनियर लैब टेक्नीशियन – कुलगाम के 5, जूनियर लैब टेक्नीशियन – अनंतनाग के 4, जूनियर लैब टेक्नीशियन – कुपवाड़ा के 3, जूनियर लैब टेक्नीशियन – बारामूला के 8, जूनियर लैब टेक्नीशियन – बांदीपोरा के 2, जूनियर स्टाफ नर्स – पुलवामा के 11, जूनियर स्टाफ नर्स – कुलगाम के 10, जूनियर स्टाफ नर्स – अनंतनाग के 2, जूनियर स्टाफ नर्स – कुपवाड़ा के 4, जूनियर स्टाफ नर्स – बारामूला के 8, जूनियर स्टाफ नर्स – श्रीनगर के 5, जूनियर स्टाफ नर्स – गांदरबल का 1, जूनियर स्टाफ नर्स – बडगाम के 7, एफएमपीएचडब्ल्यू – बडगाम के 4, एफएमपीएचडब्ल्यू – श्रीनगर के 4, एफएमपीएचडब्ल्यू – गांदरबल के 2, एफएमपीएचडब्ल्यू – पुलवामा के 6, एफएमपीएचडब्ल्यू – शोपियां का 1, एफएमपीएचडब्ल्यू – कुलगाम के 6, एफएमपीएचडब्ल्यू – अनंतनाग के 5, एफएमपीएचडब्ल्यू – कुपवाड़ा के 8, एफएमपीएचडब्ल्यू – बारामूला के 6, एफएमपीएचडब्ल्यू – बांदीपोरा के 4, एमएमपीएचडब्ल्यू – बडगाम के 2, एमएमपीएचडब्ल्यू – गांदरबल का 1, एमएमपीएचडब्ल्यू – पुलवामा के 3, एमएमपीएचडब्ल्यू – शोपियां का 1, एमएमपीएचडब्ल्यू – कुलगाम के 3, एमएमपीएचडब्ल्यू – अनंतनाग के 2, एमएमपीएचडब्ल्यू – कुपवाड़ा के 2, एमएमपीएचडब्ल्यू – बारामूला के 3 और एमएमपीएचडब्ल्यू – बांदीपोरा के 2 पद शामिल हैं।
उच्च शिक्षा विभाग में जारी 48 पदों में जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट – डिवीजन कश्मीर के 27 और जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट – डिवीजन जम्मू के 21 पद शामिल हैं। वहीं, श्रम और रोजगार विभाग में सुपरवाइजर – यूटी के पद पर 3 भर्ती निकली हैं।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से पद और विभाग के अनुसार निर्धारित 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन/डिप्लोमा या इससे सक्षम डिग्री या योग्यता होनी चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित/ओएमआर परीक्षा में प्राप्त अंक, दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 15,900 से 1,13,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी-1/एसटी-2/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपए तय किया गया है।
–आईएएनएस
डीके/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



