हिमाचल में जरूरत से ज्यादा अधिकारियों की आवश्यकता नहीं, आईएएस-आईपीएस कैडर घटाएंगे : सुखविंदर सिंह सुक्खू

Summary :

शिमला, 18 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपनी बातें रखीं। उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर कहा कि हमारी इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व से 15 मिनट तक चर्चा हुई है। अब दूसरी चर्चा होनी बाकी है। शीर्ष नेतृत्व से जैसे ही दूसरे स्तर की चर्चा होगी तो निश्चित तौर पर कैबिनेट विस्तार होगा। मेरा मानना है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश में अधिकारियों की कटौती किए जाने को लेकर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, अभी हमें इतने ज्यादा अधिकारियों की…

शिमला, 18 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपनी बातें रखीं। उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर कहा कि हमारी इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व से 15 मिनट तक चर्चा हुई है। अब दूसरी चर्चा होनी बाकी है। शीर्ष नेतृत्व से जैसे ही दूसरे स्तर की चर्चा होगी तो निश्चित तौर पर कैबिनेट विस्तार होगा। मेरा मानना है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो जाएगा।

इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश में अधिकारियों की कटौती किए जाने को लेकर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, अभी हमें इतने ज्यादा अधिकारियों की जरूरत नहीं है। इसी को देखते हुए हमने आईएएस के कैडर को कम करने की बात कही है। हमने फैसला किया है कि 153 से घटाकर 130 आईएएस की संख्या करनी है। इसी तरह से हमने आईपीएस के कैडर में भी कटौती करने की बात कही है। आईएफएस के कैडर को भी कम करने की बात कही है, क्योंकि यहां पर मौजूदा समय में इतने ज्यादा अधिकारियों की जरूरत नहीं है। अभी यहां पर जरूरत से ज्यादा अधिकारी कार्यरत हैं। मुझे लगता है कि हमें इस कदम को प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मानसून सत्र पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्या आपने कभी जयराम ठाकुर के कार्यकाल के दौरान 10 दिनों तक मानसून सत्र बुलाए जाने की बात सुनी थी। हमने 10 दिनों तक मानसून सत्र बुलाए जाने की बात कही है। अगर विपक्ष इसे बढ़ाने की मांग करता है तो हम इसे और ज्यादा बढ़ाने की भी कोशिश करेंगे। हमारा यही कहना है कि बात मुद्दों पर होनी चाहिए। अफसोस की बात है कि ये लोग कुछ करते ही नहीं है। ये लोग आएंगे, वॉक आउट करेंगे, नारे लगाएंगे और इसके बाद चले जाएंगे।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपको विरोध करना है, कीजिए, आपको किसी ने नहीं रोका है। लोकतंत्र में विपक्ष को यह शक्ति है कि वो किसी भी मुद्दे पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, लेकिन आपको सरकार का तर्क भी सुनना होगा। बिना सरकार का तर्क सुने आप किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते हैं, क्योंकि बात को इधर उधर बदलने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। अगर आप मुद्दों पर बात करेंगे तो हमारे मंत्रिमंडल के सदस्य पूरे दिन चर्चा के लिए तैयार हैं। हमें चर्चा करने से कोई हर्ज नहीं है। हम लोग हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। हमें कोई आपत्ति नहीं है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि हमारे शासनकाल में पेपर लीक नहीं होगा। अगर कोई पेपर लीक करेगा तो इसमें शामिल लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग सोशल मीडिया पर अपना सब कुछ खर्च कर रहे हैं। आप इन लोगों से जुड़ी रील्स देख लीजिए, तो ऐसा लगता है कि सब कुछ यही कर रहे हैं। बाकी हमारी सरकार कुछ नहीं कर रही है। हर काम करने की जिम्मेदारी इन लोगों ने अपने कांधों पर ही ले रखी है। ये लोग आम लोगों के बीच यही संदेश देने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया में ये लोग पूरी तरह से छाए हुए हैं। ये लोग अपना भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब इन लोगों की भ्रष्टाचार की परतें खुल रही है। अब सरकार इन लोगों के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए श्वेतपत्र भी ला रही है।

–आईएएनएस

एसएचके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.